Bnp News Desk। Kapil Sharma TV Show माना जा रहा है कि कपिल शर्मा से जुड़े यह पोस्टर उनके कॉमेडी शो के प्रमोशन को लेकर हो सकते हैं क्योंकि कपिल शर्मा ने जो अपना लुक शेयर किया था, वो उनके एक पुराने कैरेक्टर से काफी मैच करता है. कपिल शर्मा का शो 10 सितंबर को सोनी टीवी पर एयर होगा. इस तरह कपिल शर्मा फिर से अपने कॉमिक अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं. शो में जानी-मानी फील्ड की हस्तियां भी आती हैं, और शायद यह सारे मेगा ब्लॉकबस्टर के पोस्टर उसी से जुड़े हो सकते हैं.
आपको बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ भी जल्द ही शुरू होने वाला है. आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो में इस बार नए कॉमेडियन दिखने वाले हैं. शो का नया प्रोमो भी शेयर किया गया है. नए वीडियो में कपिल शर्मा अपनी नई गर्लफ्रेंड सृष्टि रोडे के साथ रोमांस करते दिख दे रहे हैं. वहीं, सोना टीवी ने कपिल शर्मा के शो का नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘शो 10 सितंबर 2022 से हर शनिवार से रविवार रात को 9.30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा.
कपिल शर्मा चार सितंबर को महाधमाल करने जा रहे हैं. वह सितंबर की चार तारीख को ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ लेकर आ रहे हैं. कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर मेगा ब्लॉकबस्टर की घोषणा की थी. जिसके बाद रश्मिका मंदाना, त्रिशा, कार्ती, रोहित शर्मा और सौरव गांगुली ने भी इस मेगा ब्लॉकबस्टर में होने का ऐलान किया था. लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने फैन्स को सबसे बड़ा सरप्राइज दे दिया है. दीपिका पादुकोण ने एक फोटो शेयर की और बता दिया है कि वह भी मेगा ब्लॉकबस्टर का हिस्सा हैं.
Kapil Sharma कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा अब एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. कपिल शर्मा ने अपनी आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर ऐलान कर दिया है. बता दें कि स्टार कॉमेडिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा पोस्टर शेयर किया है. इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए फैन से सवाल भी पूछा था. बहरहाल, उन्होंने अपने एक नए प्रोजेक्ट के बारे में अपने तमाम फैंस के साथ शेयर किया है. वहीं, फैंस भी कपिल शर्मा का नया रूप देखने को बेसब्र हैं.








