• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

वैश्विक महामारी में भी भारतीय स्टार्टअप का मूल्यांकन और धन बढ़ा है : प्रधानमंत्री मोदी

इस महीने की पांच तारीख को भारत में ‘यूनीकॉर्न’ की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच गई

BNPNEWS by BNPNEWS
May 29, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
Prime Minister Narendra Modi

जिनको जनता ने बार-बार नकारा, वे करना चाहते हैं संसद पर कंट्रोल: मोदी

3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में ‘यूनीकॉर्न’ कंपनियों की संख्या 100 तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में भी भारतीय स्टार्टअप ने धन कमाना और मूल्यांकन बढ़ाना जारी रखा तथा छोटे शहरों एवं कस्बों से भी उद्यमी निकल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि इस महीने की पांच तारीख को भारत में ‘यूनीकॉर्न’ की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच गई।
उन्होंने कहा, ‘‘इन यूनीकॉर्न का कुल मूल्यांकन 330 अरब डॉलर से अधिक का यानी 25 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। यह हर भारतीय के लिए निश्चित ही बहुत गर्व की बात है।’’
मोदी ने कहा, ‘‘आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारी कुल यूनिकॉर्न कंपनियों में से 44 पिछले साल ही बनी थीं। इसके अलावा, इस साल तीन से चार महीनों की अवधि में 14 यूनीकॉर्न कंपनियां बनीं। इसका अर्थ है कि वैश्विक महामारी में भी हमारे स्टार्टअप ने धन कमाना और मूल्यांकन बढ़ाना जारी रखा।’’
उन्होंने कहा कि भारतीय यूनिकॉर्न की औसत वार्षिक वृद्धि दर अमेरिका, ब्रिटेन और कई अन्य देशों की तुलना में अधिक है।
उन्होंने कहा कि विश्लेषकों का भी मानना है कि आगामी वर्षों में इनकी संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में यूनिकॉर्न कंपनियां विविधतापूर्ण बन रही हैं और वे ई-कॉमर्स, फिन-टेक, एड-टेक और बॉयो-टेक जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘एक अन्य बात जिसे मैं ज्यादा महत्वपूर्ण समझता हूं, वह यह है कि स्टार्टअप की दुनिया नए भारत की भावना को प्रदर्शित कर रही है। आज, भारत का स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे शहरों एवं कस्बों से भी उद्यमी सामने आ रहे हैं। यह दर्शाता है कि भारत में जिसके पास नवोन्मेषी विचार है, वह धन कमा सकता है।’’
मोदी ने स्टार्टअप की दुनिया में सही मार्गदर्शन की महत्ता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘एक अच्छा मार्गदर्शक किसी स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकता है… संस्थापकों को सही निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन मुहैया करा सकता है। मुझे गर्व है कि भारत में ऐसे कई मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि आज स्टार्टअप के लिए देश में एक पूर्ण सहयोगी तंत्र विकसित हो रहा है। मुझे भरोसा है कि आगामी समय में हमें भारत के स्टार्टअप की दुनिया में प्रगति की नई उड़ान देखने को मिलेगी।’’
मोदी ने कहा कि भारत कई भाषाओं, लिपियों और बोलियों का समृद्ध खजाना है।
उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों की विविध पोशाक, व्यंजन और संस्कृति हमारी पहचान है। एक देश के रूप में यह विविधता हमें मजबूत बनाती है और हमें एकजुट करती है।’’
विविधता का उदाहरण देते हुए मोदी ने कल्पना नामक छात्रा की यात्रा का जिक्र किया, जिसने हाल में कर्नाटक में 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की।
उन्होंने कहा कि कल्पना की सफलता की कहानी में अहम बात यह है कि उसे कुछ समय पहले तक कन्नड नहीं आती थी, लेकिन उसने न केवल तीन महीने में भाषा सीखी, बल्कि 92 अंक हासिल करके स्वयं को साबित किया।
मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी और पुरुलिया स्थित सिद्धो-कान्हू-बिरसा विश्वविद्यालय में संथाली भाषा के प्रोफेसर श्रीपति टुडू का भी उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि टुडू ने संथाली समुदाय के लिए अपनी मूल ‘ओल चिकी’ लिपि में देश के संविधान का संस्करण तैयार किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ये ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के जीते-जागते उदाहरण हैं। आपको ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ वेबसाइट पर ऐसे कई प्रयासों की सूचना मिलेगी, जो इस भावना को आगे बढ़ा रहे हैं।’’
मोदी ने उल्लेख किया कि 21 जून को दुनियाभर में आठवां ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘इस बार योग दिवस की विषय वस्तु है- ‘मानवता के लिए योग’। मैं आप सभी से पूरे जोश के साथ ‘योग दिवस’ मनाने और कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह करूंगा। वैसे, दुनियाभर में पहले की तुलना में अब हालात बेहतर दिखाई दे रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण होने के कारण अधिक लोग अब घरों से बाहर निकल रहे है, इसलिए ‘योग दिवस’ के लिए दुनियाभर में कई तैयारियां होती दिख रही हैं।’’
मोदी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने हम सभी को एहसास कराया है कि हमारे जीवन में स्वास्थ्य का कितना महत्व है और योग यह (अच्छा स्वास्थ्य) सुनिश्चित करने का बेहतरीन माध्यम है। लोग अनुभव कर रहे हैं कि योग के माध्यम से शारीरिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक कल्याण को कितना बढ़ावा मिल रहा है।’’

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Hussaini Bhai
राष्ट्रीय

परमाणु प्रतिष्ठानों की जासूसी में गिरफ्तार दोनों हुसैनी भाई आठ बार गए थे पाकिस्तान

November 2, 2025
Next Post
भाजपा ने राज्यसभा के 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है

Rajya Sabha Election 2022 : भाजपा ने 8 राज्यों के 16 उम्मीदवारों की घोषणा की

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रंस कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है : पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रंस कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है : पीएम नरेंद्र मोदी

Sidhu Moosewala Murder: सीएम ने जांच के लिए किया न्यायिक आयोग का गठन, उत्तराखंड में एक संदिग्ध गिरफ्तार

Sidhu Moosewala Murder: सीएम ने जांच के लिए किया न्यायिक आयोग का गठन, उत्तराखंड में एक संदिग्ध गिरफ्तार

Discussion about this post

Recommended

Congress President Election

अशोक गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, सोनिया गांधी से की मुलाकात

फिल्म दि कश्मीर फाइल्स को पूरे देश में टैक्स फ्री करने की मांग

फिल्म दि कश्मीर फाइल्स को पूरे देश में टैक्स फ्री करने की मांग

4 years ago
Toll Plaza

एक अप्रैल से टोल पर नहीं चलेगा कैश

3 months ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल को दी 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, गोरखपुर में हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल को दी 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, गोरखपुर में हुआ आयोजन

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?