अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से होगा रवाना

SHARE:

Amarnath Yatra

BNP NEWS DESK। Amarnath Yatra जय बाबा बर्फानी और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़े सुरक्षा घेरे में बुधवार को जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना होगा। भगवती नगर स्थित यात्री निवास से तड़के चार बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहले जत्थे को झंडी दिखाकर और शुभकामनाएं देकर रवाना करेंगे। किसी भी वाहन को जत्थे के बिना यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी और इस दौरान जम्मू-श्रीगनर हाईवे पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस बीच, देशभर से शिवभक्तों व साधु-संतों का जम्मू पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इससे मंदिरों का शहर जम्मू शिवमय हो गया है। उपराज्यपाल व श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा और मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने यात्रा प्रबंधों की तैयारियों का जायजा लिया। जम्मू और कश्मीर दोनों जगह आधार शिविरों में सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

3,31,000 से अधिक भक्तों ने पंजीकरण कराया

Amarnath Yatra  कश्मीर में दोनों आधार शिविरों से यात्रा तीन जुलाई को शुरू होगी, जो 38 दिन चलकर नौ अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। इस वर्ष की यात्रा के लिए अभी तक 3,31,000 से अधिक भक्तों ने पंजीकरण कराया है। बिना पंजीकरण करवाए आ रहे तीर्थयात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। पिछले दो दिन में लगभग चार हजार टोकन वितरित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, जम्मू यात्री निवास में 3,500 से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक उच्च स्तरीय बैठक में यात्रा के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को यातायात एडवाइजरी समय-समय पर जारी करने के निर्देश भी दिए, ताकि आम आदमी को असुविधा न हो। उन्होंने सभी जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि ठहरने वाले स्थान और स्वच्छता इकाइयां अच्छी स्थिति में हों। बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, बोर्ड के सीईओ डा. मंदीप कुमार भंडारी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जम्मू में यात्री निवास का दौरा कर तीर्थयात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने यात्रा संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष के कामकाज को भी देखा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather