हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

SHARE:

Temperature drops In Himanchal

BNP NEWS DESK । Temperature drops In Himanchal हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रे में हिमपात और शिमला शहर, मशोबरा, कुफरी और जुब्बल में ओलावृष्टि के अलावा कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई। इससे अधिकतम तापमान दिन के तापमान में 11.7 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से आठ डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के तेवरों के बीच पर्यटन स्थलों में पर्यटक बढ़ गए हैं।

Temperature drops In Himanchal  मनाली के होटलों में आक्यूपेंसी 85 प्रतिशत, शिमला में 75 से 80, धर्मशाला के होटलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा बताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर रहेगा। इसके कारण चोटियों में हिमपात जबकि अन्य क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 10जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रोहतांग दर्रे में बर्फीला तूफान, लगा 10 किलोमीटर लंबा लगा ट्रैफिक जाम

रोहतांग दर्रे में शुक्रवार को बर्फीला तूफान आने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन पर्यटकों की दिक्कत झेलनी पड़ी। कुछ पर्यटकों को एक किलोमीटर पैदल चलकर गाड़ी तक पहुंचना मुश्किल हो गया। तूफान की रफ्तार तेज होती देख प्रशासन ने रोहतांग जाने वाले वाहन आठ बजे के बाद मढ़ी में रोक दिए। आठ बजे से पहले निकले वाहन रोहतांग पहुंच चुके थे। इस बीच मढ़ी से आगे बंता मोड़ से लेकर नीचे चुंबक मोड तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस जवान न होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमा गई है। Temperature drops In Himanchal

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather