• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

वाराणसी के ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कथित शिवलिंग का संरक्षण जारी रहेगा

कोर्ट ने सभी पक्षों से तीन हफ्तों में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा

BNPNEWS by BNPNEWS
November 11, 2022
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
Vyas ji basement

ज्ञानवापी व्यास जी के तहखाने में होगी नियमित पूजा-अर्चना

723
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Varanasi Gyanvapi Case वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े चार मामलों की आज सुनवाई हुई। वाराणसी की सिविल कोर्ट में कथित शिवलिंग की पूजा के अधिकार पर सुनवाई टल गई। अब 18 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी का सर्वे ASI से कराने के फैसले को दी गई चुनौती मामले में भी सुनवाई हुई। अब 28 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।
वहीं, वाराणसी की जिला कोर्ट में एडवोकेट कमिश्नर की कमीशन की कार्रवाई आगे बढ़ाने पर सुनवाई अब 5 दिसंबर को होगी। उधर, सुप्रीम कोर्ट मस्जिद में सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी संरचना के संरक्षण की सीमा बढ़ाने पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने आदेश में कहा कि संरक्षण जारी रहेगा। कोर्ट ने सभी पक्षों से तीन हफ्तों में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है।

सिविल कोर्ट में कथित शिवलिंग की पूजा के अधिकार पर सुनवाई अब 18 नवंबर को

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित अन्य के वाद के मामले में सुनवाई की अगली तारीख 18 नवंबर फिक्स की गई है। कोर्ट की पीठासीन अधिकारी सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमुदलता त्रिपाठी के अवकाश पर रहने के कारण आज सुनवाई टल गई है। इस वाद में कहा गया है कि मां शृंगार गौरी प्रकरण में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के आदेश पर हुई कमीशन की कार्रवाई के दौरान मिले शिवलिंग की पूजा, आरती और राग-भोग की व्यवस्था जिला प्रशासन को करानी चाहिए थी।
मगर, प्रशासन ने ऐसा नहीं किया है और न किसी सनातन धर्मी को इसके संबंध में नियुक्त किया है। कानूनन देवता की परिस्थिति एक जीवित बच्चे के समान होती है। जिसे अन्न-जल आदि नहीं देना संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत दैहिक स्वतंत्रता के मूल अधिकार का उल्लंघन है।

ज्ञानवापी सर्वे ASI से कराने पर हाईकोर्ट में सुनवाई अब 28 नवंबर को

 

ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण ASI यानी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कराए जाने के मामले पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई जस्टिस प्रकाश पांडिया की सिंगल बेंच में हुई। ज्ञानवापी परिसर का ASI से सर्वेक्षण कराने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है। सुनवाई की अगली डेट 28 नवंबर को दी गई है।

ASI ने इससे पहले की सुनवाई पर अपना हलफनामा दायर किया था। हाईकोर्ट में 31 अक्टूबर को हुई पिछली सुनवाई पर दायर अपने हलफनामें में ASI ने कहा था कि अगर कोर्ट आदेश देगी तो वह ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण कर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करेगी। बता दें कि ASI से सर्वे के फैसले को इंतजामिया मसाजिद कमेटी और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

जिला कोर्ट में ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस

ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में हुई। हिंदू पक्ष ने मांग की थी कि ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर की कमीशन की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए। इस पर मुस्लिम पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल की जा चुकी है।

हिंदू पक्ष की ओर से प्रति आपत्ति दाखिल करने के लिए अदालत ने 11 नवंबर की तिथि तय की गई थी। यह मुकदमा पिछले साल वाराणसी की सिविल कोर्ट में राखी सिंह, सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी की ओर से दाखिल किया गया था। आज कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी एक डायरेक्शन का हवाला देते हुए सुनवाई नहीं की। कहा कि मां श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई अब 5 दिसंबर को होगी।

सुप्रीम कोर्ट में कथित शिवलिंग के संरक्षण की समय सीमा बढ़े

 

इस प्रकरण की सुनवाई आज दोपहर 3 बजे से सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई। एडवोकेट विष्णु शंकर जैन के अनुसार, ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में कमीशन की कार्रवाई के दौरान बीती 16 मई को शिवलिंग मिला था। सुप्रीम कोर्ट ने उस शिवलिंग को संरक्षित करने का आदेश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश 12 नवंबर तक प्रभावी है।

लिहाजा, 12 नवंबर से पहले याचिका पर सुनवाई हो और संरक्षण की समय सीमा बढ़ाई जाए। एडवोकेट विष्णु शंकर जैन की मांग पर गुरुवार को चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने एक बेंच गठित कर सुनवाई करने का आदेश दिया था।

आज चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने कथित शिवलिंग के संरक्षण संबंधी अंतरिम आदेश को आगे तक के लिए बढ़ा दिया है। यानी, ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में जहां कथित शिवलिंग मिला था, वह जगह अगले आदेश तक अब तक की भांति सील ही रहेगी।

The Review

Varanasi Gyanvapi Case

Varanasi Gyanvapi Case वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े चार मामलों की आज सुनवाई हुई। वाराणसी की सिविल कोर्ट में कथित शिवलिंग की पूजा के अधिकार पर सुनवाई टल गई।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
वाराणसी

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter
वाराणसी

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham
वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026
Next Post
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

Jaya Prada

वाराणसी में जया प्रदा ने कहा - आजम ने जो बोया, वही काट रहे, रामपुर उपचुनाव में भाजपा ही जीतेगा

Bat Soup

चमगादड़ का सूप पी रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Discussion about this post

Recommended

Cyclone Asani : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, विशाखापत्तनम बंदरगाह बंद

Cyclone Asani : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, विशाखापत्तनम बंदरगाह बंद

4 years ago
Mufasa

बेरहमी से कुचलकर ‘मुफासा’ आगे

1 year ago
Rangbhari Ekadashi festival

लगाई मां गौरा को हल्दी, आज आएगी गौने की बरात

crypto currency

वाराणसी में क्रिप्टो कैरेंसी में निवेश के बहाने के ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

1 year ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?