BNP NEWS DESK। Football World Cup 2030 फुटबाल विश्व कप 2030 की मेजबानी स्पेन करेगा। स्पेन फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि 2030 में होने वाले विश्व कप के नाकआउट चरण के मैच कहां खेले जाएंगे।
स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को फीफा फुटबाल विश्व कप 2030 के संयुक्त मेजबान हैं, जबकि उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे भी एक-एक मैच की मेजबानी करेंगे। स्पेन फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष राफेल लूजान ने मीडिया को बताया कि फाइनल मैच स्पेन में होगा, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह किस शहर या किस स्थान पर खेला जाएगा। उन्होंने इतना ही कहा कि स्पेन विश्व कप में शीर्ष पर रहेगा और फाइनल यहीं खेला जाएगा। हालांकि मोरक्को भी फाइनल की मेजबानी करना चाहता है।
Football World Cup 2030 रीयल मैड्रिड के हाल ही में रेनोवेट किए गए सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम को स्पेनिश मीडिया लंबे समय से फाइनल के वेन्यू के तौर पर बता रहा है, लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि मोरक्को मैच की मेजबानी कर सकता है। मोरक्को निर्माणधीन हसन-2 स्टेडियम में फाइनल की मेजबानी करने की उम्मीद कर रहा था, जो 2028 में अपनी योजना के मुताबिक पूरा होने के बाद 115,000 की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फुटबाल स्टेडियम बनने वाला है, लेकिन इस महीने अफ्रीका कप आफ नेशंस के एक अव्यवस्थित फाइनल ने मोरक्को पर बुरा असर डाला है, जिसके चलते वह विश्व कप फाइनल की मेजबानी गंवाता नजर आ रहा है। Football World Cup 2030
पीएसजी से 87.35 करोड़ में जुड़े बार्सिलोना के फर्नांडीज
पेरिस-सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने बार्सिलोना से 18 साल के मिडफील्डर ड्रो फर्नांडीज को 87.35 करोड़ रुपये (आठ मिलियन यूरो) में चार साल के करार पर साइन किया है। पीएसजी ने सोमवार देर रात इस करार की घोषणा की और कहा कि यह समझौता साइनिंग “क्लब की खेल रणनीति और युवाओं और टैलेंट पर उसके मजबूत फोकस के पूरी तरह से अनुरूप है। फर्नांडीज का बार्सिलोना के साथ करार अगले साल जून में खत्म होने वाला था। फर्नांडीज कहा कि मैं पेरिस सेंट-जर्मेन में शामिल होकर बहुत खुश और बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। Football World Cup 2030
















Discussion about this post