सिक्किम की ल्होनक झील में फटा, सेना के 23 जवान लापता, दो की मौत

SHARE:

Sikkims Lhonak Lake Explode

Bnp News। Sikkims Lhonak Lake Explode उत्तरी सिक्किम की साउथ ल्होनक झील में मंगलवार देर रात बादल फटने से तिस्ता नदी में भयानक उफान आया। 15 से 20 फीट ऊंची लहर चली और किनारे तबाही मचाती रही। सिक्कम के तीन जिलों मंगन, गंगटोक और पाक्योंग में तिस्ता के किनारे सड़कें और पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Sikkims Lhonak Lake Explode सेना के 23 लोग लापता हैं। दो नागरिकों की मौत की खबर आई है। घायलों और मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सिलीगुड़ी से भी एनडीआरएफ की टीम रवाना हो रही हैं

 

देर रात अचानक बाढ आने की वजह से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कों के टूट जाने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य ठीक से नहीं चल पा रहा। सिलीगुड़ी से भी एनडीआरएफ की टीम रवाना हो रही हैं। खराब मौसम की वजह से दिक्कत है।

मंगलवार देर रात 12.40 बजे बादल फटे। यह झील उत्तर सिक्किम के मंगन जिले में चुंगथांग के ऊपरी भाग में है। बादल फटने के बाद झील के बांध टूट गए। उत्तर सिक्किम के लाचेन वैली से बहने वाली तिस्ता नदी में उफान आ गया।

मिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का एक हिस्सा बह गया

 

भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि सिंगताम और रंगपो के बीच बरदांग छावनी से 23 जवान-अधिकारी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सेना ने बरदांग में बड़ी संख्या में वाहन रखे थे। उनमें से कई बह गए हैं।

मिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का एक हिस्सा बह गया। सड़क बंद है। सिरवानी में जलविद्युत परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों के लापता होने की भी खबर है। सिक्किम सरकार के मंत्री और अधिकारी इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे हैं।

तिस्ता नदी सिक्किम से बहते हुए बंगाल के दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी तक आती है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जलपाईगुड़ी में नदी के किनारे वाले इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें