बीएनपी न्यूज डेस्क। Shahi Nala diversion work वाराणसी के कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल के पास शाही नाला डायवर्जन कार्य में लगा क्रेन गुरुवार को पलट गया। इस दुर्घटना में पान विक्रेता लल्लन यादव जख्मी हो गया जबकि सभी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने कभी चौराहा स्थित मंडलीय अस्पताल में उसका इलाज कराया। शाही नाला डायवर्जन कार्य के लिए को दी जा रही थी। कबीर चौराहा से चौकाघाट तक नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे शाही नाला के लोड को कम किया जाएगा। वर्तमान में 120 एमएलडी सीवेज शाही नाला से बह रहा है जबकि उसकी क्षमता 80 एमएलडी है। ओवरलोड के कारण डायवर्जन किया जा रहा है। यह कार्य बीते दो वर्ष से चल रहा है।








