वाराणसी में बेकाबू कार की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

SHARE:

Road Accident

BNP NEWS DESK। Road Accident वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में रविवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। रिंग रोड हृदयपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दंपती समेत चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

हादसे में तीन (महिला और दो बच्चे) लोगों की मौत हो गई। वहीं चौथे की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

Road Accident  हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में ले लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, सारनाथ थाना क्षेत्र निवासी विशाल राजभर (56) अपनी पत्नी और दो नातीन के साथ बेटी के घर आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे।

रिंग रोड हृदयपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान संदहा की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने विशाल राजभर और उनके परिवार को कुचल दिया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर ही विशाल की पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई। इनमें से एक की उम्र महज तीन माह है।

घटनास्थल का भयावह मंजर देख सहम उठे लोग

हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर भयावह मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विशाल राजभर और कार चालक को जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां से विशाल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इधर, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है। ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है। मृत बच्चियों के पिता समेत अन्य परिजनों के चीख-पुकार की आवाज से सुनकर लोगों का दिल दहल गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather