Watch Video : Rishabh Pant Accident: 100, 150, 200.. क्या थी ऋषभ पंत के कार की स्‍पीड

SHARE:

Rishabh Pant Accident

BNP NEWS DESK। Rishabh Pant Accident क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार जिस तेजी से डिवाइर से टकराई उससे उनकी कार की स्पीड को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। इसी स्पीड के दौरान झपकी लगने के कारण पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और भारतीय क्रिकेटर इसमें बुरी तरह घायल हो गए।

उत्तराखंड के रूड़की में हुई क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के वीडियो सामने आने लगे हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत की कार धू-धूकर जलती देखी जा सकती है। दुर्घटना के बाद पंत कार से बाहर निकले। वह सड़क के किनारे डिवाइडर पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भीषण आग की चपेट में आ गई थी। मर्सिडीज कार का विंडस्क्रीन तोड़कर ऋषभ पंत बाहर निकले। सोशल मीडिया पर कार की रफ्तार को लेकर भी चर्चा हो रही है।

सवाल उठ रहा है कि पंत की कार की रफ्तार 100, 150 या 200 थी? कार दुर्घटना का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है उसमें उसकी रफ्तार देख अंदाजा लग रहा है कि कार बेहद तेज गति से चल रही थी। लेकिन दुर्घटना के बाद कार की जो हालत है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार बेहद तेज रही होगी। जिस वक्त ये दुर्घटना हुई उस वक्त पंत कार में अकेले थे। 

आखिर कितनी थी कार की रफ्तार

Rishabh Pant Accident लोग पंत की कार की रफ्तार को 200 तक बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस की तरफ से कार की स्पीड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जिस गति से कार ने डिवाइडर से टकराई और सड़क पर पलटी वो काफी जोरदार था। सीसीटीवी फुटेज में जिस गति से कार टकराई उसमें भी कार की स्पीड काफी तेज दिख रही है।

झपकी लगी और दुर्घटना हुई

हरिद्वार ग्रामीण के एसपी एसक के सिंह ने बताया कि ये दुर्घटना तब हुई जब पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे इसी दौरान रुड़की के करीब नरसन बॉर्डर पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बकौल पुलिस पंत को कार चलाते वक्त झपकी आ गई थी। एसपी ने बताया कि पंत रुड़की जा रहे थे तभी यह नरसन से एक किलोमीटर आगे हम्मदपुर झल के करीब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बाल-बाल बच गए पंत

इस दुर्घटना में पंत बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर और सोशल मीडिया पर कार दुर्घटना के बाद के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उससे देखकर लग रहा है कि पंत की जान बाल-बाल बच गई है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज गति से चल रही थी। कुछ ने तो दावा किया कि कार की स्पीड 200 तक रही होगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather