बीएनपी न्यूज डेस्क। returns from Ukraine to Varanasi, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों से मुलाकात की है। इस दौरान छात्रों ने यूक्रेन के अपने अनुभव पीएम नरेंद्र मोदी के साथ साझा किए। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले छात्रों में उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोग भी शामिल थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों के छात्रों से भी पीएम मोदी ने बात की। प्रधानमंत्री इस दौरान बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में छात्रों से बात करते नजर आए। यही नहीं पीएम मोदी ने छात्रों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। यूक्रेन में पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राएं भारत लौट आये हैं. इससे पहले यूक्रेन में इन छात्रों ने काफी मुश्किल हालातों का सामना किया. और काफी मुश्किलों के बाद उन्हें मदद मिली और भारत आ पाए. इन छात्रों से आज पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुलाकात की। ये छात्र वाराणसी और यूपी की अन्य जगहों के थे. इन छात्रों ने पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव साझा किये।






