रामलला की रत्नजड़ित 200 करोड़ की मूर्ति बेंगलुरु से पहुंची रामनगरी

SHARE:

Ram Lalla

BNP NEWS DESK। Ram Lalla कर्नाटक के एक और कलाकार की कृति रामजन्मभूमि परिसर में स्थापित हो गई। बेंगलुरु की कलाकार डा. जयश्री फणीश की ओर से तैयार की गई रामलला की अद्भुत मूर्ति मंगलवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई।
रत्न जड़ित इस मूर्ति को ट्रस्ट ने यात्री सुविधा केंद्र परिसर में तुलसीदास मंदिर के समीप स्थापित कराया है। 200 करोड़ रुपये मूल्य की इस मूर्ति को 24 कैरेट के स्वर्ण पत्र, माणिक, पन्ना, मोती, मूंगा, हीरा से तंजावुर पेंटिंग शैली में तैयार किया गया है।

Ram Lalla  कर्नाटक से मूर्ति अयोध्या पहुंचने की जानकारी पाते ही इसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ एकत्रित हो गई। लगभग दस फीट ऊंची, छह फीट चौड़ी और ढाई फीट गहरे शीशम के फ्रेम में निर्मित मूर्ति को कलाकार डा. जयश्री फणीश ने दानस्वरूप डाक विभाग की लाजिस्टिक के माध्यम से रामनगरी भेजा था। मंगलवार को मूर्ति पहुंचने के बाद चीफ पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ प्रणव कुमार ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को इसे सौंपा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र, राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव, अयोध्या परिमंडल के प्रवर अधीक्षक डाक हरेकृष्ण यादव, ट्रस्ट के सुरक्षा प्रभारी कैप्टन कृष्ण कुमार तिवारी सहित अन्य भी उपस्थित रहे। पैकेजिंग सहित मूर्ति का कुल वजन साढ़े आठ क्विंटल रहा, जबकि मूर्ति लगभग सात कुंतल वजनी है।
इसे कलाकार डा. जयश्री ने लगभग नौ माह की साधना व कड़े परिश्रम से तैयार किया है। इससे पहले राम मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित रामलला की मनोहारी प्रतिमा भी कर्नाटक के कलाकार अरुण योगीराज ने ट्रस्ट के आग्रह पर तैयार की थी। । Ram Lalla

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें