BNP NEWS DESK। Fast Food फास्ट फूड…पिज्जा, बर्गर, मोमोज, फ्रेंचफ्राई। बिना इसके किसी भी दिन न रहने वाली अमरोहा की 16 वर्षीय अहाना के लिए यह जानलेवा बन गया। बिना पोषक पदार्थों वाला यह फूड खाने से पहले उसका वजन बढ़कर 70 किलोग्राम तक पहुंचा। आंतें भी संक्रमित होने लगीं।
मुरादाबाद में डाक्टरों ने आपरेशन किया तो छह लीटर मवाद निकाला। आंतें चिपकने लगी थीं। परंतु 20 दिन बाद फिर से हालत खराब हो गई। स्वजन ने दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। वहां रविवार को हार्टअटैक से अहाना की मौत हो गई।
मंसूर खान और सारा की सबसे छोटी बेटी अहाना खान हाशमी गर्ल्स इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। चाचा गुरफान खान ने बताया कि वह फास्ट फूड खाने की शौकीन थी। सितंबर 2025 से अहाना के पेट में दर्द रहने लगा। पहले तो स्वजन स्थानीय चिकित्सक से दवाई लेते रहे।
Fast Food परंतु दर्द अधिक बढ़ने पर उसे 30 नवंबर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर चिकित्सक भी चौंक गए। संक्रमण होने से अहाना की आंतें चिपक गई थीं। कुछ जगह छेद भी हो गए थे। इसके पीछे चिकित्सकों ने फास्ट फूड का अधिक सेवन बताया था। दो दिसंबर को उसका आपरेशन कर आंतों का संक्रमण ठीक कर दिया था। 10 दिन अस्पताल में रहने के बाद अहाना की सेहत में सुधार होने पर स्वजन उसे घर ले आए थे।
परंतु इसके बाद अहाना का वजन लगातार घटने लगा। फिर से हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने उसे 18 दिसंबर को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत में सुधार हो रहा था। परंतु रविवार रात को मौत हो गई। Fast Food
लगातार जंक फूड खाने से नहीं मिलता हृदय को पोषण
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि किशोरी को हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं। कई बार फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया की समस्या होती है।
जो खून में अधिक कोलेस्ट्राल की वजह से होती है। फिर अधिक जंकफूड के सेवन की वजह से हार्ट अटैक हो सकता है। वहीं पहले से हृदय की मांसपेशियां कमजोर हों और लगातार जंकफूड के सेवन से पोषण नहीं मिलता है। इस वजह से भी हार्ट अटैक हो सकता है।
जंक फूड में नहीं मिलता फाइबर
डायटीशियन डा. अमिषा सिंह के अनुसार, जंक फूड बहुत लोग्रेड की होती हैं। इसके लगातार 3-4 साल सेवन की वजह से लिवर और आंत पर बुरा असर पड़ता है।
आंत का अल्सर भी इसी से होता है। जंक फूड में फाइबर की मात्रा नहीं होती है। इस वजह से मल्टी आर्गन फेल्योर तक स्थिति पहुंच जाती है। फूड क्वालिटी लो होने की वजह से सेहत खराब होती है। इसी तरह, समोसे भी अधिकतर लगातार एक ही तेल में बनते हैं। इस वजह से यह तेल भी धीमा जहर बन जाता है। इसलिए लगातार इसका सेवन भी खतरनाक होता है। Fast Food
















Discussion about this post