Rajasthan Jodhpur Violenc: जोधपुर में ईद पर भड़की हिंसा में अब तक 97 उपद्रवी गिरफ्तार, 10 थाना क्षेत्र में कर्फ्यू

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Rajasthan Jodhpur Violenc ईद से पहले भीतरी शहर में जालेारी गेट पर एक गुट द्वारा की जा रही सजावट के बाद तनाव आंरभ हुआ। झंडा लगाने को लेकर यह विवाद आरंभ हुआ था, जो कि बाद में पूर्णतया तनाव में बदल गया। पुलिस रात को मामले को संभाली उससे पहल सुबह फिर से तनाव हो गया। शहर में भडक़े दंगे को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई। मंत्रियों के अब अलग अलग बयान तक आने लगे है। फिलहाल जोधपुर के दस थाना क्षेत्रों में लगाए कर्फ्यू के बाद पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राजस्थान के जोधपुर शहर में कर्फ्यू जारी है। क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर पुलिस की तैनाती की गई है।

जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में जहां कर्फ्यू लगा है वहां अभी शांति है। पुलिस के गश्ती दल जगह- जगह तैनात हैं। इसके साथ ही शहर के घंटाघर क्षेत्र से रूट मार्च निकाला गया है। एडीजी हवा सिंह घुमरिया भी स्वयं काक रेट के साथ निकले हैं ।

डीसीपी वंदिता राणा के अनुसार शहर में अभी शांति का माहौल है। लगातार धरपकड़ की कार्रवाई भी पुलिस की अलग-अलग टीमें कर रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में तकरीबन 97 के आसपास लोगों को पकड़ा गया है। घटनाओं को लेकर तीन मामले अभी तक दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा लोगों से शांति और सौहार्द की अपील की गई है। मालूम हो कि जोधपुर शहर में पुलिस का जाब्ता अलग-अलग हिस्सों में तैनात है। जहां लगातार लोगों से समझा कर शांति बहाली की अपील की जा रही है। पुलिस पहले डिटेन का काम कर रही है उसके साथ ही साथ जो सूचनाएं पुलिस को मिल रही है उस आधार पर कार्रवाई को भी अंजाम दिया जा रहा है।

7 प्वाइंट में जानिए सब कुछ

तारीख 2 मई, समय रात 11 बजे…. सब कुछ सही था इस समय तक जोधपुर के जालोरी गेट सर्किल पर। फिर धीरे धीरे भीड़ होने लगी, पुलिस नहीं थी वहां। फिर हिंदु और मुस्लिम समुदाय… दोनो पक्षों के लोग आए। एक समुदाय ईद के झंडे लगा रहा था तो दूसरा परशुराम जयंती एवं आखातीज से जुड़े पोस्टर और झंडे लगा रहा था। अचानक एक दूसरे के झंड़े हटाने को लेकर विवाद हुआ और फिर पत्थरबाजी, मारपीट, आगजनी हुई। फिर पुलिस पहुंची….. लाठियां बरसाई, टीयर गैस छोड़ी और उपद्रवियों को भगा दिया। इसके बाद से जो बवाल हुआ वह अभी तक जारी है। जोधपुर में दो मई की देर रात से अभी तक जो भी कुछ हुआ वह सब आप इन बिंदुओं में समझ सकते हैं……

1 बारह घंटे में तीन बार भड़के दंगे, सीसीटीवी खोलते रहे राज
सर्किल पर अपने अपने समाज के झंडे और बैनर लगाने की बात पर पहला बवाल हुआ। इसके बाद अगले दिन नमाज हुई। सर्किल के नजदीक नमाज के बाद कुछ लोग आ पहुंचे और उन्होनें जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। फिर से बवाल शुरु हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजी और उपद्रवियों को खदेड़ा। उसके बाद तीसरी बार गलियों और आसपास के क्षेत्र में बवाल हो गया। बवाल के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। तलवार चलाते, पत्थरबाजी करते दर्जनों उपद्रवी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। कुछ पकडे जा चुके हैं और कुछ गायब हैं।

2 पुलिस की फेलियर कहां रही, अफसरों ने क्या कहा
अब बात पुलिस की फेलियर की करते हैं….। पुलिस अफसरों ने माना कि उनका फेलियर रहा। ईद, परशुराम जयंती और आखातीज एक साथ होने के बाद भी पुलिस का सही बंदोबस्त नहीं किया जा सका। जबकि बताया जा रहा है कि आईबी वालोें ने पहले ही प्रदेश के कई शहरों में ज्यादा सुरक्षा और सख्ती बरतने का इनपुट पुलिस अफसरों को दिया था। लेकिन इस इनपुट के बाद भी लापरवाही बरती गई।

3 कर्फ्यू इतनी देरी से क्यों लगाया गया, कर्फ्यू में कब ढील दी जाएगी
कर्फ्यू के मामले में भी पुलिस ने देरी बरती। कर्फ्यू में ढील बरतने का मामला इसलिए भी सामने आया कि पुलिस और प्रशासन चाह रहा था कि दोनो ही समाजों के त्योंहारों का माहौल खराब नहीं हो। जहां तक हो सके बिना कर्फ्यू के ही त्योंहार मनाए जाते रहें। लेकिन बढ़ते बवाल के चलते दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया जो आज रात बारह बजे तक जारी रहेगा।

4 अब तक कितने उपद्रवियों को पकडा जा चुका, कितने केस हो चुके दर्ज
जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से बवाल के बाद अपराध और कानून बंदोबस्त से जुड़े कई सीनियर आईपीएस जोधपुर पहुंचे। देर रात तक गश्त और बैठकों का दौर जारी रहा। एडीजी लॉ एंव ऑर्डर हवा सिंह घुमारियों ने बताया कि अब तक सैंकड़ों उपद्रवियों को डिटेन किया गया है लेकिन उनमें से 97 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ना तय है। अब तक शहर के पुलिस थानों में पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से 13 केस दर्ज हो चुके हैं।

5 हिंदु – मुस्लिम पर भाजपा – कांग्रेस ने क्या कहा
अब बात करते है इस पूरे घटनाक्रम के बाद होने वाली राजनीति की। सीएम अशोक गहलोत का कल जन्मदिन था और उनके ही गृह जिले में कांड हो गया। सीएम ने जन्मदिन रद्द कर दिया। लेकिन वे जोधपुर नहीं गए। आज भी जोधपुर आ सकते थे लेकन उससे पहले उदयपुर चले गए। वहां पर कांगेस के दिग्गज नेताओं का आगामी दिनों मंें चिंतन शिविर होने वाला है। भाजपा से राजेन्द्र राठौड, गुलाब चंद कटारिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई दिग्गज नेताओं ने सरकार पर हमला बोला और तुष्टीकरण का आरोप लगाया है।

6 उन लोगों के साथ क्यो होगा जिनका लाखों रुपयों का नुकसान हुआ
अब बात उन लोगों की करते हैं जो इस उपद्रव में अपना नुकसान करा बैठे। उपद्रव के दौरान बीस से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुचंाया गया। घरों और दुकानों के शीशे तोड दिए गए हैं। सीसीटीवी और लाइटे उखाड़ दी गई हैं। यहां तक की एटीएम समेत कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है। जोधपुर प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि नुकसान के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। मुआवजे के बारे में फिलहाल कहना जल्दबाजी होगा।

7 कर्फ्यू के बाद क्या, किन्हें छूट दी गई है इस कर्फ्यू में
बात करते हैं कर्फ्यू और छूट की। आज रात बारह बजे तक किसी तरह की कोई छूट मिलने की संभावना बेहद कम है। उसके बाद करौली पैटर्न को फॉलो करने की तैयारी है। कल से कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी जा सकती है और उसके बाद इसे बढ़ाया जा सकता है। कर्फ्यू के दौरान परीक्षा देने वाले बच्चों, चिकित्सा , पत्रकार, बैंक, न्यायालय समेत अन्य इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को नियमानुसार छूट दी गई है।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather