• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कहा- भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक

राहुल से पूछताछ और ‘अग्निपथ’ के विरोध में कांग्रेस ने ‘सत्याग्रह मार्च’ निकाला

BNPNEWS by BNPNEWS
June 21, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कहा- भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

22
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री जी, आपके ‘समय के साथ सुधार वाले फ़ायदों’ के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही है। नोटबंदी, गलत जीएसटी, सीएए, रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, रिकॉर्ड तोड़ बेरोज़गारी, काले कृषि कानून और अब अग्निपथ से प्रहार….। भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब, देश के लिए घातक।’’

केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती की नयी अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की थी। इस योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती करने का नियम है, जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है। बाद में, सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी। इस योजना का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध हो रहा है।

राहुल से पूछताछ और ‘अग्निपथ’ के विरोध में कांग्रेस ने ‘सत्याग्रह मार्च’ निकाला

कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धन शोधन मामले में अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ और सेना में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में मंगलवार को यहां ‘सत्याग्रह मार्च’ निकाला, जिसके बाद पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मुख्य विपक्षी दल ने राहुल से ईडी की पूछताछ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पूछताछ सिर्फ उसके पूर्व अध्यक्ष को नीचा दिखाने के लिए की जा रही है, क्योंकि इस पूरी प्रक्रिया में कुछ भी संवैधानिक और कानूनी नहीं है। ‘सत्याग्रह मार्च’ से पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि केंद्र सरकार ने उसके मुख्यालय के सामने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात की है।

मार्च से पहले कांग्रेस मुख्यालय के परिसर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता, सांसद एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और राहुल से पूछताछ के मुद्दे को लेकर भी अपना विरोध जताया।

गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेतृत्व के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वो निंदनीय है। पूरा देश देख रहा है। यही इंदिरा गांधी जी के समय में हुआ था। पूरे देश को मालूम है कि राहुल गांधी जी एकमात्र नेता हैं, जो मोदी जी का मुकाबला करते हैं।’’ उन्होंने महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि पहले राजस्थान और विपक्ष शासित कुछ अन्य राज्यों में सरकार गिराने की कोशिश हुई और अब महाराष्ट्र में भी यही प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस के कई नेताओं, सांसदों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से ‘सत्याग्रह मार्च’ निकाला। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस का कहना है कि उसके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इससे पहले, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी के नेतृत्व से भाजपा की हालत हो गई है पतली, इसीलिए भाजपा ने बनाया है ईडी को अपनी कठपुतली…। पांच दिनों की पूछताछ संवैधानिक और कानूनी नहीं है, बल्कि निजी भय है। राहुल गांधी इस सरकार को वर्षों से आईना दिखा रहे हैं, इसलिए यह सब हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह मामला धन शोधन का है तो धन का हस्तांतरण कहां हुआ? स्पष्ट है कि यह द्वेष की भावना से बनाया गया मनगढ़ंत मामला है।’’ सिंघवी ने दावा किया, ‘‘बार-बार पूछताछ के लिए बुलाने का मकसद सिर्फ राहुल गांधी को नीचा दिखाना है। इससे भाजपा के समर्थक भी शर्मिंदा हैं। अगर आप सोचते हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस इससे दब जाएंगे तो आप मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।’’

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय आज राहुल गांधी से फिर पूछताछ करेगा। उसने सोमवार को करीब 12 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी। पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने 52 वर्षीय राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए गए थे। ईडी ने सोनिया गांधी को इसी मामले में 23 जून को तलब किया है।कांग्रेस ‘अग्निपथ’ योजना का भी विरोध कर रही है। उसका कहना है कि यह देश और सेना के हितों के खिलाफ है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cockroach Janata Party
राष्ट्रीय

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Next Post
Corona-infection

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 तक पहुंची, 21 दिन में 287 पॉजिटिव

President Election

Draupadi Murmu : यह पहला मौका होगा जब कोई आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनेगी

Harsh firing,

सोनभद्र में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग में सेना के हवलदार की मौत

Discussion about this post

Recommended

Ashwini Vaishnav

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन की परिकल्पना जल्‍द होगी पूरी

SELF EMPLOYMENT

शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिये सुनहरा अवसर

Indian Industries Association 

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का संकल्प, 2000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की तैयारी

Dumka Case

झारखंड के दुमका में नाबालिग लड़की से रेप,  पेड़ से लटकती मिली लाश

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?