सोनीपत के गांव पहुंचे राहुल गांधी, ट्रैक्टर चलाया और रोपा धान

SHARE:

Rahul Gandhi

BNP NEWS DESK। Rahul Gandhi कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अंबाला में ट्रक में सफर करने और दिल्ली में मोटरसाइकिल मैकेनिक की वर्कशाप के बाद शनिवार को अचानक सोनीपत के मदीना गांव के खेत में पहुंच गए। यहां उन्होंने पहले ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई के लिए खेत तैयार किया और फिर किसानों व कामगारों के साथ मिलकर धान की रोपाई भी की। इतना ही नहीं धान रोपाई के बाद किसानों-मजदूरों के बच्चों और महिलाओं के साथ चारपाई पर बैठकर नाश्ता भी किया।

Rahul Gandhi इस दौरान उन्होंने किसानों, कामगारों और उनके परिवारों की दिनचर्या और खेती की समस्याओं को जाना। राहुल को अचानक अपने बीच पाकर किसान और मजदूर खुश दिखे। बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के यहां पहुंचने से पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए। बता दें कि राहुल गांधी शनिवार सुबह दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे।

मदीना गांव के संजय ने पंचायत की भूमि पट्टे पर ले रखी है और अपने साझीदार तस्वीर के साथ मिलकर खेती करते हैं। शनिवार सुबह दोनों खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान सुबह 6:28 बजे खेत के पास सड़क पर गाड़ियों का काफिला आकर रुका। एक गाड़ी से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उतरे। वे घुटनों तक पैंट चढ़ाकर पानी से भरे खेतों में उतरकर आगे बढ़ते चले गए। दो-तीन किसान और इतने ही सुरक्षाकर्मी उनके साथ चलने लगे।

राहुल ने ट्रैक्टर का स्टीयरिंग संभाला

 

राहुल गांधी ने संजय, तस्वीर और वहां काम कर रहे कामगारों से बातचीत की। किसान से अनुमति लेकर राहुल ने ट्रैक्टर का स्टीयरिंग संभाला। उनके अगल-बगल दो किसान बैठे। उन्होंने 20 मिनट खेत में भरे पानी में ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई के लिए तैयार किया। उसके बाद एक लगभग घंटे तक खेत में धान के पौधों को रोपा।

उन्होंने एक बार पुरुष और दूसरी बार महिला कामगारों के साथ धान की रोपाई की। इसके बाद खेत में ही चारपाई पर बैठकर बच्चों और महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने किसानों-कामगारों के घर से आया नाश्ता किया।

नाश्ते में अचार, प्याज, हरी मिर्च की चटनी और आलू की थोड़ी सब्जी के साथ नमकीन रोटी खाई। राहुल के लिए संजय की बेटी तन्नू और सारिका घर से लस्सी लेकर आई। इसके बाद करीब 8:40 बजे राहुल अपने काफिले के साथ वहां से निकल गए। शिमला रवाना होने से पहले उन्होंने गोहाना में सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में पैरों और पैंट से मिट्टी भी साफ की।

विधायकों और ग्रामीणों को दूर रोका

राहुल गांधी के गांव मदीना पहुंचने का पता लगने पर बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल, गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, कांग्रेस नेता डा. कपूर नरवाल, कुलदीप गंगाना, कंवर भावड़ और ग्रामीण खेतों में पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बाद में आए किसी भी व्यक्ति को राहुल गांधी के पास नहीं जाने दिया। डीसीपी भारती डबास ने बताया कि राहुल गांधी कहां आएंगे किसी को पता नहीं था। मदीना गांव में रुकते ही वहां आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather