BNP NEWS DESK। curfew in Nainital नैनीताल शहर में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हुआ बवाल दूसरे दिन भी नहीं थमा। सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल है। सड़कों पर सिर्फ प्रदर्शनकारी और पुलिस ही नजर आ रही है। भाजपाई, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व आमजन आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंप आरोपित के घर की ओर कूच करने लगे तो पुलिस ने मुनादी और सख्ती दिखाकर रोक लिया।
curfew in Nainital लोग कोतवाली के बाहर आरोपित को फांसी की सजा देने और उसके घर को ढहाने की मांग को लेकर डटे हैं। आरोपित को पुलिस हल्द्वानी कोर्ट में पेश करने लाई है। यहां पेशी के दौरान अधिवक्ता भी उसे पीटने दौड़ पड़े। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में उसे पेश किया।
भाजपाई और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता समेत तमाम लोगों ने रात तक जमकर हंगामा किया
बता दे कि शहर में 12 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार रात मुस्लिम ठेकेदार 65 वर्षीय उस्मान द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद बवाल हो गया था। भाजपाई और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता समेत तमाम लोगों ने रात तक जमकर हंगामा किया था।
रात में मुस्लिमों की दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपित उस्मान को गिरफ्तार कर लिया था। रात मामला किसी तरह शांत हो गया। मगर गुरुवार सुबह शहरवासी सड़क पर उतर आए। लोगों ने आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर आरोपित को फांसी देने की मांग की। इस बीच अधिवक्ताओं ने भी डांठ तिराहे में धरना प्रदर्शन कर आरोपित का केस नहीं लड़ने का एलान किया। curfew in Nainital
जिसके बाद भीड़ मालरोड होते हुए मल्लीताल गाड़ीपड़ाव पहुंची। जहां विशेष समुदाय की दुकानों के बाहर प्रदर्शन करते हुए मस्जिद की ओर बढ़ने लगे। मगर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया।
इस बीच भीड़ मस्जिद से लौटकर आरोपित के घर रुकुड कंपाउंड की ओर बढ़ने लगी। यह देख पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। मगर चीना बाबा मंदिर के समीप पर्याप्त पुलिस बल पहले से ही तैनात होने के कारण प्रदर्शनकारियों को आरोपित के घर जाने से रोक लिया गया।
दुकान-प्रतिष्ठान बंद, पर्यटक भी नहीं
घटना के विरोध में शहर के तमाम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। जिस कारण सड़कों पर कर्फ्यू सा माहौल रहा। प्रदर्शनकारियों और पुलिस फोर्स के अलावा सड़कों पर सामान्य लोग और पर्यटक भी नजर नहीं आए।
आरोपित के घर स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा
मामले ने तूल पकड़ा तो पालिका को भी अवैध निर्माण भी याद आ गई। पालिका ने सख्ती दिखाते हुए आरोपित के भवन को अवैध अतिक्रमण करार देकर नोटिस जारी किया है। पालिका की ओर से आरोपित के भवन में नोटिस चस्पा कर तीन दिन के भीतर खुद अतिक्रमण हटाने और अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए है। अन्य अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस जारी किए गए है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, कहा- बनभूलपुरा जैसा माहौल न बने
नैनीताल में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर उपजे जनाक्रोश का हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।
गुरुवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान उप महाधिवक्ता जेएस विर्क ने कोर्ट को बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
अनावश्यक रूप से नैनीताल आ रहे वाहनों की हल्द्वानी, भवाली व कालाढूंगी में चेकिंग की जा रही है। जिस पर कोर्ट ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाई रखी जाय। एक जगह पर भीड़ को एकत्रित ना होने दिया जाए। भवाली, हल्द्वानी, काठगोदाम, कालाढूंगी व रामनगर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए। इन स्थानों पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती की जाय, ताकि माहौल खराब न हो।
अफवाह फैलाने वालों पर व इंटरनेट मीडिया की भी निगरानी की जाय। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को नागरिकों से अपील करें। फोर्स की गश्त भी जारी रहे, जिससे कि बनभूलपुरा जैसा माहौल पैदा ना हो।
















Discussion about this post