• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष धर्म

धरोहर की तरह संरक्षित करें गंगा को

गंगा दशहरा : राजा भगीरथ ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन गंगा को पृथ्वी पर लाने में सफल हुए

BNPNEWS by BNPNEWS
May 29, 2023
in धर्म
Reading Time: 1 min read
0
Ganga Dussehra

धरोहर की तरह संरक्षित करें गंगा को

1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Ganga Dussehra गंगा दशहरा को लेकर यह मान्यता है कि इसी दिन भगीरथ की घोर तपस्या के पश्चात मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। आज गंगा दशहरा है।

Ganga Dussehra रामचरित मानस के अयोध्या कांड में गोस्वामी तुलसीदास जी ने जीवनदायिनी मां गंगा का मनुहारी वर्णन करते हुए कहा है कि ‘गंग सकल मुद मंगल मूला, सब सुख करनि हरनि सब सूला।’ अर्थात गंगा जी समस्त आनंद-मंगलों की मूल हैं।

वे सब सुखों को करने वाली और सब पीड़ाओं का हरने वाली हैं। पुराणों में कहा गया है कि राजा भगीरथ वर्षों की तपस्या के उपरांत ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन गंगा को पृथ्वी पर लाने में सफल हुए।

भारतीय शास्त्र, पुराण एवं उपनिषद इत्यादि सभी ग्रंथों में गंगा की महिमा और महत्ता का बखान किया गया है। स्कंद पुराण व वाल्मीकी रामायण में गंगा अवतरण का विशद उल्लेख है। गंगा भारतीय संस्कृति की प्रतीक एवं हजारों साल की आस्था की पूंजी है।

शास्त्रों में कहा गया है कि गंगा का पानी अमृत व मोक्षदायिनी है। गौर करें तो गंगा का जितना धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व है उतना ही आर्थिक भी। भारत गांवों और नदियों का देश है। गांव और नदियों का संबंध सदियों पुराना है। गंगा का पानी कृषि व उद्योगधंधों के लिए प्राणवायु है।

भारत नदियों का देश है। देश के आर्थिक-सांस्कृतिक विकास में नदियों का अहम योगदान है। नदियां भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पर्याय हैं। नदी घाटियों में ही आर्य सभ्यता पल्लवित और पुष्पित हुई।

देश के अधिकांश नगर नदियों के किनारे स्थित हैं। देश के अधिकांश धार्मिक स्थल किसी न किसी रुप में नदियों से संबंद्ध हैं। नदियां देश की बड़ी आबादी को अपने जल से उर्जावान करती हैं। लिहाजा नदियों को निर्मल बनाए रखने के लिए जितना सख्त कानून की जरुरत है उससे कहीं अधिक पर्यावरण प्रेमियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और संत समाज की सार्थक भागीदारी निभाने की जरुरत है।

यह सच्चाई है कि नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए किस्म-किस्म के कानून गढ़े गए हैं। लेकिन नदियां अभी भी प्रदूषण से कराह रही है। कुछ वर्ष पूर्व उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने गंगा और यमुना नदी को जीवित व्यक्ति सरीखा दर्जा दिए जाने का अभूतपूर्व फैसला दिया है।

देखें तो गंगा एवं अन्य नदियों की दुगर्ति के लिए सिर्फ उसमें बहाए जाने वाले शव या मूर्तियां ही जिम्मेदार नहीं हैं। सीवर और औद्योगिक कचरा भी उतना ही जिम्मेदार है।

उचित होगा कि नदियों के तट पर बसे औद्योगिक शहरों के कल-कारखानों के कचरे और शहर के सीवर को गंगा और उसकी सहायक नदियों में गिरने से रोका जाए और ऐसा न करने पर कल-कारखानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए । एक अच्छी बात यह है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गंगा के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं वे पहले कभी नहीं हो पाए थे ।

उल्लेखनीय है कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के जरिए गंगा की निर्मलता और पवित्रता बनाए रखने का प्रयास हो रहा है। इस प्रोजेक्ट पर हर वर्ष हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। नमामि गंगे परियोजना के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं ।

अच्छी बात यह है कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश इस दिशा में ठोस पहल कर रहा है। वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदूषण के कारण नदियों में आक्सीजन की मात्रा लगातार कम हो रही है।

सीवर का गंदा पानी और औद्योगिक कचरे को बहाने से क्रोमियम एवं मरकरी जैसे घातक रसायनों की मात्रा बढ़ी है जो जीवन के लिए बेहद खतरनाक है। उचित होगा कि जीवनदायिनी गंगा एवं अन्य नदियों के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार छोड़ आस्था एवं परंपरा का निर्वहन मानवता के लिए किया जाए।

गंगा को मात्र एक नदी की तरह नहीं, बल्कि भारत की पहचान और धरोहर के रूप में देखना होगा ।

The Review

Ganga Dussehra

गंगा दशहरा को लेकर यह मान्यता है कि इसी दिन भगीरथ की घोर तपस्या के पश्चात मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
Baikuntha Chaturdashi
धर्म

बैकुंठ चतुर्दशी का अनुष्‍ठान आज

November 4, 2025
Chhath Mahaparva 2025
धर्म

छठ महापर्व आज से, नहाय-खाय के साथ कठिन व्रत शुरू

October 25, 2025
Next Post
GI Tag

बनारस के जीआई टैग की धूम

Indo-Nepal Friendship Rail Project

प्रधानमंत्री एक जून को नेपाल को सौंपेंगे कुर्था-बिजलपुरा रेलखंड

Leh-Delhi Bus

देश के सबसे लंबे रूट लेह-दिल्ली पर दो जून से दौड़ेगी बस

Discussion about this post

Recommended

Varanasi weather

वाराणसी में अगले तीन दिनों तक बरसात का माहौल

7 months ago
West Bengal Legislative Assembly election

चुनाव आयोग बंगाल में हिंसा मुक्त और भयमुक्त विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध : ज्ञानेश कुमार

3 months ago
Mahashivratri 2026

महाशिवरात्रि पर 45 घंटे तक जागेंगे बाबा

4 months ago
Drunk Soldier

वाराणसी के मंडुआडीह थाने पर नशे में सिपाही ने फरियादियों से की बदसलूकी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?