• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

राष्ट्रपति चुनाव कार्यक्रम का एलान, 18 जुलाई को होगा मतदान, 21 जुलाई को परिणाम

नोटिफिकेशन 15 जून को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 जून

BNPNEWS by BNPNEWS
June 9, 2022
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
राष्ट्रपति चुनाव कार्यक्रम का एलान, 18 जुलाई को होगा मतदान, 21 जुलाई को परिणाम

चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है।

10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क।Election Commission, Presidential election Election Commission, Presidential election,,चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोटिफिकेशन 15 जून को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 जून है। स्क्रूटनी 30 जून तक होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 2 जुलाई है। जरूरत पड़ने पर 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। सांसदों और विधायकों वाले निर्वाचक मंडल के 4809 सदस्य चुनाव में भाग लेंगे।
राजीव कुमार ने बताया कि संसद और सभी राज्यों के विधानसभा भवन में मतदान का इंतजाम किया जाएगा। सांसदों और विधायकों को मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा दिए गए पेन का ही इस्तेमाल करना होगा। किसी और पेन का इस्तेमाल करने पर वोट रद्द हो जाएगा। सांसद आमतौर पर संसद में मतदान करते हैं। अगर किसी कारणवश उन्हें किसी राज्य के विधानसभा भवन में बने मतदान केंद्र में वोट डालना है तो उन्हें इसकी पहले से जानकारी देनी होगी।
वोटर अपनी पसंद 1,2,3 के क्रम में लिखेंगे। अगर किसी ने प्रत्याशियों को दूसरा और तीसरा पसंद बताया और किसी भी उम्मीदवार को पहला पसंद नहीं बताया तो उसका वोट रद्द हो जाएगा। चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। वोटों की गिनती दिल्ली में होगी। कोई भी राजनीतिक दल अपने सांसदों और विधायकों के लिए व्हिप जारी नहीं कर पाएंगे।
वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा होने वाला है। इससे पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव कर लिया जाना है। राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य होते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य भी निर्वाचक मंडल में होते हैं।
मनोनीत सदस्य नहीं कर सकते मतदान
राज्यसभा और लोकसभा या राज्यों की विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र नहीं हैं। वे राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डाल सकते। विधान परिषदों के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान नहीं कर सकते। पिछला राष्ट्रपति चुनाव 2017 में हुआ था। 17 जुलाई को मतदान और 20 जुलाई काउंटिंग हुई थी।
राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के पास है बढ़त
राष्ट्रपति का चुनाव करने वाले निर्वाचक मंडल में 776 सांसद शामिल होते हैं। इनमें 543 लोकसभा और 233 राज्यसभा के सदस्य हैं। इसके साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधायक भी निर्वाचक मंडल के सदस्य हैं। चुनाव में कुल मतों की गणना उनके मूल्य के आधार पर की जाती है। राज्यों के वोट की वैल्यू भी अलग-अलग होती है। एक एमपी के वोट की वैल्यू 708 है। दूसरी ओर विधायकों के वोट की कीमत इस बात से तय होती है कि उनके राज्य की आबादी और विधानसभा सीटों की संख्या कितनी है।
उत्तरप्रदेश के विधायकों के वोट की वैल्यू सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का नंबर है। इस साल की शुरुआत में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार कामयाबी हासिल की है। इसके साथ ही संसद के दोनों सदनों में भी बीजेपी के सदस्यों की संख्या अधिक है। इसके चलते राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के पास बड़ी बढ़त है।
14वें राष्ट्रपति बने थे रामनाथ कोविंद
रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति बने थे। 24 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वे 25 जुलाई, 2017 को 14वें राष्ट्रपति बने थे। कोविंद का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर के परौंखा गांव में 01 अक्टूबर 1945 को हुआ था। इनकी पूरी पढ़ाई कानपुर से ही हुई है। उन्होंने केन्द्र सरकार के वकील के रूप में 1977 से 1979 तक दिल्ली हाई कोर्ट में काम किया। 1980 से 1993 तक वे सुप्रीम कोर्ट में सेन्ट्रल गवर्नमेंट के वकील थे। 1994 में वे राज्यसभा सदस्य चुने गए। बता दें, उन्हें 2006 तक 2 बार राज्यसभा सदस्य बनने का मौका मिला। 2015 में रामनाथ कोविंद को बिहार का गवर्नर बनाया गया। इसके बाद 2017 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी ने कोविंद को अपना प्रत्याशी बनाया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, दक्षिणी प्रांत के कुछ हिस्‍सों में पहुंचा मानूसन

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, दक्षिणी प्रांत के कुछ हिस्‍सों में पहुंचा मानूसन

भारत की ‘बायो इकोनॉमी’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी : पीएम नरेंद्र मोदी

भारत की ‘बायो इकोनॉमी’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी : पीएम नरेंद्र मोदी

भारत ने 1,000 साल तक अपनी संस्कृति, भाषा और धर्म के लिए लड़ाई लड़ी : अमित शाह

भारत ने 1,000 साल तक अपनी संस्कृति, भाषा और धर्म के लिए लड़ाई लड़ी : अमित शाह

Discussion about this post

Recommended

Rahul Gandhi

सोनीपत के गांव पहुंचे राहुल गांधी, ट्रैक्टर चलाया और रोपा धान

Dev Deepawali 2025

देव दीपावली पर घाटों पर स्मार्ट लाइटिंग, फ्लोरल डेकोरेशन व लेजर शो

7 months ago
Love Affair

छाती पर बैठ दबाया मुंह, बेटी से बोली- पापा के गले में कुछ फंसा है

Himanta Biswa Sarma

राहुल गांधी दाढ़ी साफ करें तो नेहरू जैसे दिखेंगे : हिमंता बिस्व सरमा

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?