• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा : पीएम एक तीर से साधेंगे कई निशाने

जम्मू-कश्मीर के तीस हजार से अधिक पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों को संबोधित करेंगे

BNPNEWS by BNPNEWS
April 20, 2022
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा : पीएम एक तीर से साधेंगे कई निशाने
1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर यात्रा को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी, सांबा जिले के पल्ली गांव में पहुंचेंगे। इस गांव को कार्बन मुक्त सौर पंचायत होने का दर्जा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी, यहीं से जम्मू-कश्मीर के तीस हजार से अधिक पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों को संबोधित करेंगे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पीएम अपने इस दौरे से एक तीर से कई लक्ष्य साधेंगे। पड़ोसी मुल्क ‘पाकिस्तान’ को अनुच्छेद 370 की समाप्ति का फायदा बताएंगे। साथ ही दुनिया के वे देश, जो अनुच्छेद 370 की समाप्ति को संदेह की नजर से देख रहे थे, उन्हें भी जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री, जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव जो इस वर्ष होने संभावित हैं, उसके मद्देनजर ‘भाजपा’ के लिए चुनावी प्लेटफार्म भी तैयार करेंगे। अभी वहां पर परिसीमन आयोग की प्रक्रिया चल रही है।
जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिति मजबूत
पीएम मोदी, अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ‘अनुच्छेद 370’ समाप्त होने के बाद 27 अक्तूबर 2019 को राजौरी में जवानों के साथ दीपावली मनाई थी। इसके बाद नवंबर, 2021 में जम्मू संभाग के नौशेरा सेक्टर में प्रधानमंत्री, सेना के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाने पहुंचे थे। जम्मू-कश्मीर मामलों के जानकार ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता (रिटायर्ड) कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी की शुरू से ही पैनी नजर रही है। वे अनुच्छेद 370 की समाप्ति से पहले वहां के हालात से वाकिफ हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। सुरक्षा का परिद्रश्य भी काफी हद तक बदल चुका है। अब यहां खुशहाली का दौर शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री अपने दौरे में इसे महसूस करना चाहते हैं।
जम्मू-कश्मीर में अब जितने पर्यटक आ रहे हैं, उतने पहले कभी नहीं आए। कश्मीर में श्रीनगर या दूसरे पर्यटक स्थलों पर होटल फुल हैं। यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश किया गया है। विपक्षी दलों ने यह भ्रम फैला दिया था कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद यहां पर बाहरी लोग आकर बस जाएंगे। वे उनकी जमीनों पर कब्जा कर लेंगे। ऐसा कुछ नहीं हुआ। पीएम मोदी की टीम, यहां पर कई वर्षों से काम कर रही है। अब पीएम खुद यहां के विकास कार्यों का जायजा लेना चाहते हैं।
परिसीमन आयोग की फाइनल रिपोर्ट हो रही तैयार
क्या चुनाव भी मोदी के दौरे का एक मकसद है, इस सवाल के जवाब में ब्रिगेडियर गुप्ता ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में चुनाव तो होने ही हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। बतौर अनिल गुप्ता, अभी तो यहां पर परिसीमन आयोग की फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है। वैसे पीएम मोदी अपने भाषण में विधानसभा चुनाव (इस साल संभावित) को लेकर कोई घोषणा या संदेश दे सकते हैं।
अनिल गुप्ता कहते हैं, जब यहां पर अनुच्छेद 370 खत्म किया गया तो विपक्षी दलों के अलावा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। कई देशों के सांसदों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस तरह का भ्रम फैलाया गया कि यहां पर तो लोकतंत्र खत्म हो गया है। सब कुछ सुरक्षा बलों के पहरे में है। अब पीएम मोदी उन्हें यह जवाब दे सकते हैं कि जम्मू-कश्मीर में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा खुशहाली आ गई है। पर्यटकों की कतार लगी रहती है।
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि दोनों देशों की शांति और विकास के लिए जम्मू-कश्मीर व अन्य विवादित मुद्दों का समाधान किया जाना चाहिए। पीएम अपने दौरे में पाकिस्तान को जवाब दे सकते हैं। मौजूदा जम्मू-कश्मीर की खुशहाली का जिक्र कर सकते हैं। यहां पर दूसरे मुल्क अब निवेश करना चाहते हैं। ये सब माहौल अगस्त 2019 के बाद ही कायम हुआ है। अगर यहां कुछ गलत होता तो पाकिस्तान, भारत के गेहूं को अफगानिस्तान भेजने के लिए रास्ता देने को इतना जल्दी तैयार नहीं होता।
औद्योगिक निवेश पर कर सकते हैं बड़ा एलान
पीएम मोदी, इससे पहले फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर आए थे। उन्होंने जम्मू, श्रीनगर और लद्दाख का दौरा कर हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की थी। पीएम अपने दौरे में जम्मू-कश्मीर के लिए औद्योगिक निवेश पर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। लगभग 70,000 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को शुरू करने के साथ ही कई पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में कुछ साल पहले ही पंचायती राज व्यवस्था शुरू हुई है। पीएम मोदी, इस व्यवस्था को एक अनुकरणीय उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर के गांवों का कायापलट हुआ है। पल्ली गांव में 500 केवी क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित किया गया है। यहां से पल्ली पंचायत के अंतर्गत आने वाले घरों को बिजली मिलेगी।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पल्ली गांव से देश भर की पंचायतों को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कई दौरे कर चुके हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि परिसीमन का काम पूरा हो जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जाएंगे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
Gyanvapi Case

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की वीडियोग्राफी पर रोक की अर्जी पर बहस पूरी, फैसला 26 अप्रैल को

वाराणसी के जीआई क्राफ्ट से मॉरिशस के प्रधानमंत्री का अभिनन्दन

वाराणसी के जीआई क्राफ्ट से मॉरिशस के प्रधानमंत्री का अभिनन्दन

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि कार्यक्रम में वाराणसी को दिया प्रथम पुरस्कार

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि कार्यक्रम में वाराणसी को दिया प्रथम पुरस्कार

Discussion about this post

Recommended

Droupadi Murmu Oath Ceremony

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, उसके बाद दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर वाहनों की टक्‍कर में कई घायल

वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर वाहनों की टक्‍कर में कई घायल

5 years ago
Ease of Living : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेंशनभोगियों के लिए यूनिक फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का किया शुभारंभ 

Ease of Living : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेंशनभोगियों के लिए यूनिक फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का किया शुभारंभ 

5 years ago
murder in mainpuri

हाथरस में बेटी ने प्रेमी संग पिता को मार डाला, खून किया साफ

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?