बीएनपी न्यूज डेस्क। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शनिवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंच कर पीएम के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बता दें कि 27 को पीएम सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में लगभग 20 हजार बूथ पदाधिकारियों के साथ बूथ विजय सम्मेलन में संवाद कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के साथ पहुंचे भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीएम रविवार की दोपहर 3.15 बजे मंच पर पहुंचेंगे। जहां से वे बूथ अध्यक्ष समेत सभी बूथ पदाधिकारियों को ‘बूथ विजय’ का मंत्र देंगे। कार्यक्रम में वाराणसी की आठों विधानसभा से लगभग 20 हजार बूथ कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिनके साथ प्रधानमंत्री संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 1 से सवा घंटे कार्यक्रम में रहेंगे। इस बीच पीएम का बूथ पदाधिकारियों के बीच जाने का भी कार्यक्रम है।
इसके पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीटिंग अरेंजमेंट की व्यवस्था करने तथा बूथ पदाधिकारियों को आने-जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। बताया कि बूथ में आठ विधानसभा के 33 मंडल के 539 शक्ति केन्द्रों के 3361 बूथ के लगभग 20 हजार बूथ पदाधिकारी आ रहे है। जिनको समय रहते उनके निश्चित ब्लाॅक में बैठाया जाये। कार्यक्रम के लिए जिस पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें
















Discussion about this post