Bnp News Desk। Disaster in Pakistan पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में बाढ़ से हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शोक व्यक्त करने के लिए उनका धन्यवाद किया। दरअसल, मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ ने पूरे पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से पाकिस्तान में 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3.3 करोड़ या देश की आबादी का सातवां हिस्सा विस्थापित हो गया है।
भारी बारिश के कारण पाकिस्तान में आई बाढ़ से पूरे पाकिस्तान के हालात खराब है। यहां पर भूस्खलन और बाढ़ की वजह से पाकिस्तान में 1100 से अधिक लोग मारे गए है। पाकिस्तान में कुछ दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है जिससे भारी मात्रा में भौतिक और मानवीय नुकसान हुआ है।
शरीफ ने एक ट्वीट में कहा कि मैं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बाढ़ के कारण हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पाकिस्तान के लोग इंशाअल्लाह इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करेंगे और अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाएंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा था कि वह पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हैं और उन्होंने सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं। मोदी ने ट्वीट किया था कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं।
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि वह पाकिस्तान में हुई बाढ़ से तबाही को देखकर दुखी है और जल्द ही सामान्य स्थिति होने की कामना करते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट में यह भी कहा कि बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा में प्रभावित हुए सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और जल्द ही सामान्य स्थिति होने की उम्मीद करते हैं।








