68वीं माध्यमिक विद्यालय भेलूपुर जोन की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

kabbadi pratiyogita

BNP NEWS DESK। kabbadi pratiyogita 68वीं माध्यमिक विद्यालय भेलूपुर जोन की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सी.एम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ । खेल प्रवक्ता मेजर विमल कुमार राव ने बताया इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुराग मिश्रा जी द्वारा किया गया।

kabbadi pratiyogita इस अवसर पर भेलूपुर जोन के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विद्यालय जिसमें प्रभु नारायण इंटर कॉलेज, बंगाली टोला इंटर कॉलेज ,सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , रुक्मणी इंटर कॉलेज ,बीटीएस विद्यालय कमच्छा, भारतीय विद्यालय बैजनाथ , राष्ट्रीय विद्यालय खोजवा एवं और विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 बच्चों ने इस कबड्डी के खेल में अपना ट्रायल दिया।

इस अवसर पर सम्मानित खेल अध्यापक प्रवक्ता भारत कुमार सिंह, डॉक्टर आनंद सिंह, रोशन लाल कनौजिया, नीरज कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह ,विवेक कुमार सिंह, डॉक्टर सुशील भारती एवं कार्यक्रम का संचालन मेजर विमल कुमार राव जी के द्वारा किया गया इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र जनपद की कबड्डी प्रतियोगिता में दिनांक21/08/24 वा 22/08/24 सांधहा में प्रतिभाग करेंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather