• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अपराध

मणिपुर हिंसा के पीछे अफीम की खेती बड़ी वजह

बड़ी मात्रा में अफीम की खेती कराते हैं अलगाववादी संगठन

BNPNEWS by BNPNEWS
May 5, 2023
in अपराध
Reading Time: 1 min read
0
Manipur Violence

मणिपुर हिंसा के पीछे अफीम की खेती बड़ी वजह

952
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK । Manipur Violence मणिपुर में भड़की हिंसा के लिए भले ही मैती समुदाय को एसटी का दर्जा दिये जाने के कारण अन्य जनजातियों में भड़का गुस्सा बताया जा रहा हो, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ छेड़ा गया अभियान बताया जा रहा है।

Manipur Violence मणिपुर के जिन स्थानों पर हिंसा भड़की है, वहां पिछले तीन-चार महीने से हिंसक झड़पें जारी हैं और इसी कारण राज्य सरकार ने कूकी लिबरेशन आर्मी (केएलए) और जोमी रिव्यूशनरी आर्मी (जेडआरए) के साथ 15 साल पुराने शांति समझौते को रद्द कर दिया था।

केंद्र और राज्य सरकार ने अफीम की खेती रोकने के लिए चला रखा है अभियान
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार नशा मुक्त भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत मणिपुर में भी अफीम की खेती को नष्ट करने और जंगलों में इसकी खेती करने वाले किसानों को दूसरे स्थानों पर बसाने का काम शुरू हुआ।

Manipur Violence शांति समझौते की आड़ में लंबे से मणिपुर और म्यांमार सीमा के आर-पार अफीम की खेती करवाने वाले केएलए और जेडआरए अलगाववादियों को यह नागवार गुजरा और पिछले साल दिसंबर से ही इन दोनों गुटों के सदस्यों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार दोनों अलगाववादियों के दवाब की रणनीति के सामने झुकने से साफ इनकार दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अलगाववादियों को साफ-साफ बता दिया गया कि 2008 के शांति समझौते में कहीं भी उन्हें अफीम की खेती की अनुमति का जिक्र नहीं है।

मैती समुदाय को एसटी दर्जा दिये जाने के बहाने हिंसा फैलाकर सरकार को झुकाना चाहते हैं अलगाववादी

पूर्वोत्तर से जुड़े सुरक्षा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मैती समुदाय को एसटी का दर्जा सिर्फ बहाना है, असल में केएलए और जेडआरए हिंसा के बहाने सरकार को अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुराने समय में शायद ये सफल भी जाते हैं, लेकिन अमित शाह के गृहमंत्री रहते हुए यह संभव नहीं है। वैसे भी पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश गुटों ने शांति समझौता कर हथियार डाल दिये हैं। केएलए और जेडआरए जैसे छोटे अलगाववादी संगठनों के लिए लंबे समय तक टिक पाना संभव नहीं होगा।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने मौजूदा हिंसा के लिए 2014 के पहले होने वाले शांति समझौते को भी जिम्मेदार ठहराया। उनके अनुसार केएलए और जेडआरए के साथ 2008 में शांति समझौते के बावजूद उनके कैडर के हथियार सरेंडर नहीं कराए गए। यही हाल एनएससीएन (मुइवा) गुट के साथ हुए समझौते में भी रहा।
हथियारबंद कैडर के साथ ये अलगाववादी संगठन किसी भी समय शांति के लिए खतरा बन सकते हैं और मणिपुर के मामले में भी यही हुआ। यही कारण गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर होने वाले सभी समझौते में हथियारों के सरेंडर और कैडर के पुनर्वास पर अधिक जोर दिया जाता है। इसके साथ ही अलगावादी संगठनों के साथ सांठ-गांठ कर जबरन वसूली और र्ड्ग के कारोबार में शामिल अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

शाह ने संभाला मोर्चा, चुनावी सभाएं रद्द

मणिपुर के बिगड़ते हालात को काबू करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में शुक्रवार को तय पांच सभाओं और रोडशो को रद्द कर दिया।

गुरूवार को मणिपुर समेत सभी पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो काफ्रेंसिंग के बैठक करने के बाद शुक्रवार भी वे पल-पल की जानकारी लेते रहे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते रहे।

The Review

Manipur Violence

Manipur Violence मणिपुर में भड़की हिंसा के लिए भले ही मैती समुदाय को एसटी का दर्जा दिये जाने के कारण अन्य जनजातियों में भड़का गुस्सा बताया जा रहा हो,

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

raped in bareli
अपराध

वाराणसी की नाबालिग छात्रा को मुजाहिद ने फंसाया

May 16, 2026
Honour killing
अपराध

प्रेमिका ने प्रेमी के शव से रचाई शादी

December 1, 2025
Human Trafficking
अपराध

मानव तस्करी में दोषी करार दो महिला समेत सात अभियुक्तों को उम्र कैद

November 24, 2025
Next Post
Vaishakh Purnima

वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध के अवशेष का दर्शन किए देश-विदेश के भक्‍त

Khelo India University Games

मशाल जलूस वाराणसी में 10 मई को रात 8 बजे पहुंचेगा

stock market

शेयर बाजार के प्रति कम हुआ खुदरा निवेशकों का रुझान

Discussion about this post

Recommended

वाराणसी में 16 को जीरो बजट खेती और 17 को मेयर सम्‍मेलन का आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी को कल अमूल प्लांट समेत 2095 करोड़ की देंगे सौगात, ढाई घंटा रहेंगे अपने संसदीय क्षेत्र में

4 years ago
वाराणसी शहर में वरूणा नदी के चैनेलाईजेशन और तटीय विकास कार्य से पर्यटन को बढ़ावा

वाराणसी शहर में वरूणा नदी के चैनेलाईजेशन और तटीय विकास कार्य से पर्यटन को बढ़ावा

4 years ago
ROTARY ANTARASTRIY MANDAL

रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल को मिले 25 मण्डलीय पुरस्कार

weight lifting competition

कन्याकुमारी इंटर कालेज की नंदनी को म‍िला गोल्‍ड

10 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?