• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिला शिवलिंग, कोर्ट के आदेश पर स्थल सील

नंदी विग्रह के सामने 40 फीट की दूरी पर स्थित टंकी का पानी निकालने पर दिखा शिवलिंग

BNPNEWS by BNPNEWS
May 16, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन चार तहखानों की हुई वीडियोग्राफी, दीवारों की बनावट देखी

ञानवापी शृंगार गौरी प्रकरण में मुकदमा सुनने योग्य है या नहीं

66
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Varanasi Gyanvapi Mosque ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही के अंतिम दिन सोमवार को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। वादी पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिसर में बनाई गई टंकी (जिसे तालाब कहा जा रहा) का पानी निकालने पर एक बड़ा शिवलिंग सामने आया है। इसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित वादी पक्ष के वकील हरिशंकर जैन कार्यवाही खत्म होते ही कोर्ट पहुंचे। इस मुकदमे की सुनवाई कर रहे सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया कि मस्जिद के अंदर शिवलिंग पाया गया है जो बहुत ही महत्वपूर्ण साक्ष्य है। लिहाजा इसे सील कराया जाए। इस पर तत्काल सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संबंधित स्थल को तत्काल प्रभाव से सील करने का जिलाधिकारी को आदेश दे दिया। तत्परता बरतते हुए इसका अनुपालन कर दिया गया।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सील किए गए स्थान पर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित किया जाता है। साथ ही जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी, पुलिस कमिश्नर वाराणसी कमिश्नरेट व सीआरपीएफ कमांडेंट वाराणसी को आदेशित किया जाता है कि सील किए गए स्थान को संरक्षित व सुरक्षित रखने की पूरी जिम्मेदारी उनकी व्यक्तिगत रूप से मानी जाएगी। सील किए गए स्थान के बाबत स्थानीय प्रशासन द्वारा क्या-क्या किया गया है, इसके पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव की होगी।
एडवोकेट कमिश्नर की चार दिनों तक चली लगभग 13 घंटे की कार्यवाही में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की बाहर से लेकर भीतर तक फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई। इसमें गुंबद अतिरिक्त संरचना की तरह नजर आ चुका है। तहखाने में कई स्थानों पर भरे मलबे की सफाई में कलश मिला, हालांकि समय की बंदिशों के कारण इसे पूरी तरह साफ नहीं किया जा सका। कुछ हिस्सा ईंट की दीवार से बंद होने के कारण इसे भी नहीं देखा जा सका। रविवार को कार्यवाही के दौरान ही वादियों ने मुख्य गुंबद के सामने स्थित तालाब का पानी निकाल कर देख लेने का आग्रह किया था। इसके लिए नगर निगम की टीम बुलाई गई थी जो मछली निकालने के लिए जाल भी साथ लाए थे। करीब 10 हजार लीटर पानी की निकासी की गई। पूरी कार्यवाही की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई। करीब ढाई घंटे बाद सर्वे टीम जब बाहर निकली और वादी पक्ष के चेहरे प्रसन्नता के भाव देख सड़क पर खड़े लोगों ने हर हर महादेव के उद्घोष से स्वागत किया।
शृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की इजाजत के लिए दिल्ली की राखी सिंह, मंजू व्यास, सीता साहू, लक्ष्मी देवी व रेखा पाठक ने शृंगार गौरी के दैनिक दर्शन व विग्रहों को संरक्षित करने के बाबत 18 अगस्त 2021 को सिविल जज (सीडि.) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में वाद दाखिल किया था। अदालत ने इसे सुनवाई के लिए स्वीकारते हुए मौके की स्थिति जानने को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने का आदेश दिया था। एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही छह मई को शुरू हुई। पहले दिन मस्जिद के बाहरी हिस्से का सर्वेक्षण किया गया, लेकिन दूसरे दिन सात मई को प्रतिवादी पक्ष ने आदेश की प्रति मांगते हुए मस्जिद के अंदर जाने से रोक दिया। इस पर कोर्ट ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए डीएम-पुलिस कमिश्नर को कार्यवाही पूरी कराने और चाबी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी। साथ ही सुनवाई के लिए 17 तक रिपोर्ट मांगी है। कार्यवाही के दौरान एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, विशेष एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह, सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह, वादी-प्रतिवादीगण व उनके अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर समेत नामित सदस्यगण मौजूद थे।
सुबह से ही इलाके की रही नाकेबंदी
आखिरी दिन सर्वे को लेकर सुबह छह से ही इलाके में गोदौलिया व मैदागिन से नाकेबंदी कर दी गई थी। सर्वे की कार्यवाही सुबह आठ बजे शुरू हुई। वादी-प्रतिवादी के वकील पहुंचे और एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, विशेष एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह व सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह की निगरानी में कार्यवाही संपादित की गई।
नंदी को जिसका था इंतजार, मिल गए बाबा
सबसे पहले बाहर आए वादी पक्ष के पैरोकार सोहनलाल आर्य ने पत्रकारों से बातचीत की शुरूआत ही जिन खोजा तिन पाइयां गहरे पानी पैठ.. से किया और संकेत दे दिए। उन्होंने एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही को लेकर संतोष जताया। यह भी कहा कि नंदी महाराज जिसका इंतजार कर रहे थे वे बाबा मिल गए।
वादी पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि अंत भला तो सब भला। सर्वे के दौरान कोई मलबा नहीं हटाया गया है। कृत्रिम तालाब से पानी जरूर निकाला गया है। सर्वे को लेकर दोनों पक्षों ने पूरा सहयोग किया। दावे के सापेक्ष मजबूत साक्ष्य मिले हैं जिसे कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
शिवलिंग मिलने के दावे से इनकार
प्रतिवादी पक्ष अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के वकील मुमताज अहमद ने सर्वे के दौरान मस्जिद परिसर में किसी शिवलिंग के मिलने के हिंदू पक्ष के दावे से इनकार किया है। कहा, यह उनका नजरिया है। एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल होने पर सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।
प्रतिवादी पक्ष के वकील अभयनाथ यादव ने भी शिवलिंग मिलने के दावे को खारिज किया। कहा कि कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत होने से पहले कोई टिप्पणी उचित नहीं होगी। उन्होंने वादी पक्ष के वकील विष्णु जैन के दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट दाखिल होने से पहले ऐसा बयान देना उचित नहीं है।
जिला प्रशासन की ओर से मौके पर मौजूद जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार कमीशन की कार्यवाही पूरी हो गई। एडवोकेट कमिश्नर की ओर से 17 मई को कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। शिवलिंग मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Vindhyavasini
यूपी

मां विंध्यवासिनी के धाम में अब क्यूआर कोड स्कैन कर दान

July 2, 2026
CM Yogi
News

योगी ने कहा, कार्रवाई नहीं हुई की तो एक दिन में 150 से ज्यादा अधिकारियों को कर दूंगा निलंबित

June 17, 2026
Electric Crices
यूपी

यूपी में पांच दिनों में छह बिजली इकाइयों से उत्पादन बंद

June 11, 2026
Next Post
Nomophobia

इस दशक के अंत तक 6जी सेवा आरंभ करने के लिए कार्य बल ने काम शुरु किया : पीएम नरेंद्र मोदी

राष्ट्रपति चुनाव: सांसदों के मत का मूल्य 708 से घट कर हो सकता है 700

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 'शिवलिंग' की जगह को किया जाए सील, नमाज न हो बाधित

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन चार तहखानों की हुई वीडियोग्राफी, दीवारों की बनावट देखी

ज्ञानवापी में कमीशन सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो दिन की मोहलत, एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र को हटाया

Discussion about this post

Recommended

Cricket Tournament

रोट्रैक्ट उदयवीर ने आयोजित किया RPL -2

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के लिए सतीश महाना ने किया नामांकन

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के लिए सतीश महाना ने किया नामांकन

4 years ago
Bullet Theft

बुलेट तो चोरी कर लिए लेकिन ओटीपी ने चोरों का खेल बिगाड़ दिया

ICC Womens Cricket World Cup : मिताली राज ने विश्व कप में कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा

ICC Womens Cricket World Cup : मिताली राज ने विश्व कप में कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?