• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

आज का भारत अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले के रूप में जाना जाता है-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है-मुख्यमंत्री

BNPNEWS by BNPNEWS
March 24, 2023
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
One World TB Summit

One World TB Summit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले के रूप में जाना जाता है।

682
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। One World TB Summit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वन वर्ल्ड टीबी समिट के जरिये भारत एक नए संकल्प पूरा कर रहा है।

भारत का यह प्रयास टीबी के खिलाफ वैश्विक है-नरेन्द्र मोदी

One World TB Summit भारत का यह प्रयास टीबी के खिलाफ वैश्विक है। पिछले 9 वर्ष में भारत टीबी के लिए जनभागीदारी, इलाज के लिए नई रणनीति, नई तकनीक जैसे खेलो इंडिया, योग। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है जनभागीदारी। भारत में टीबी को स्थानीय भाषा में क्षय कहा जाता है।

कोई भी इलाज से छूटे नहीं, इसके लिए नई रणनीति पर काम शुरू किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व क्षय रोग दिवस पर शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट 2023’ में उपस्थित देश-विदेश से आए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी इलाज से छूटे नहीं, इसके लिए नई रणनीति पर काम शुरू किया है। उन मरीजों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा है।

भारत में टीबी मरीजों को लोग गोद ले रहे हैं। इसे भारत में निक्षय मित्र कहा जाता है-पीएम

उन्होंने कहा कि वन वर्ड टीबी समिट के जरिये भारत एक नए संकल्प पूरा कर रहा है। भारत में टीबी को स्थानीय भाषा में क्षय कहा जाता है। उन्होंने कहा कि विदेश से आए अतिथियों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में टीबी मरीजों को लोग गोद ले रहे हैं। इसे भारत में निक्षय मित्र कहा जाता है।

टीबी मरीजों के पोषण के लिए 2000 करोड़ उनके बैंक खाते में भेजे गए हैं, इससे करीब 75 लाख मरीजों को लाभ पहुंचा है-पीएम मोदी

उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों के पोषण के लिए वर्ष 2018 से डीबीटी के लिए 2000 करोड़ उनके बैंक खाते में भेजे गए। इससे करीब 75 लाख मरीजों को लाभ पहुंचा है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है-मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी इलाज से छूटे नहीं इसके लिए हमने नई रणनीति पर काम शुरू किया है। उन मरीजों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा है। लैब की संख्या बढ़ाई है। इस कड़ी में आज हम टीबी मुक्त पंचायत की घोषणा कर रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत अब तीन महीने ही मरीजों को दवा लेनी होगी।

इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। मरीजों को ट्रैक करने के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर निक्षय पोर्टल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के कारण आज भारत में मरीजों की संख्या कम हो रही है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक टीवी का पूरी तरह उन्मूलन भारत से होगा-सीएम योगी

कर्नाटक और जम्मू कश्मीर राज्य को टीबी से मुक्त करने के लिए पुरस्कार दिया गया है। भारत 2025 तक टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है। जबकि विश्व में इसका लक्ष्य 2030 तक है। कोविड काल से ही हम स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि आज टीबी के लिए 80 प्रतिशत दवाएं भारत में बनती है।

काशी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जब सबका प्रयास होता है तो नया रास्ता भी निकलता है-प्रधानमंत्री

 

प्रधानमंत्री ने काशी की महत्ता का बखान करते हुए कहा कि काशी नगरी वे शाश्वत धारा है, जो हजारों वर्षों से मानवता के प्रयासों और परिश्रम की साक्षी रही है। काशी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जब सबका प्रयास होता है तो नया रास्ता भी निकलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ हमारे वैश्विक संकल्प को काशी एक नई ऊर्जा देगी।

उन्होंने महात्मा गांधी के एक वाक्ये को सुनाया जिसमें कुष्ठ रोग उन्मूलन की पहल थी तथा बताया कि किस प्रकार उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते वहां कुष्ठ रोग का उन्मूलन किया। टीबी मरीज़ों को जागरूक करने पर भी हमें ध्यान देना होगा। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में बनारस परिक्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों को गिनाते हुए बताया कि इससे बनारस के आसपास के लोगों को भी बहुत मदद मिली है।

 

U7राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और उच्च रोकथाम प्रयोगशाला की बनारस यूनिट का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कर्नाटक राज्य को टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में काम करने को रजत पदक तथा जम्मू कश्मीर को कांस्य पदक दिया गया। इस बार 300 जिलों में टीबी उन्मूलन के लिए टार्गेट लिया गया था। उन्होंने भारत की विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हुए एक विश्व की बात कही।

 

जी-20 की थीम “एक पृथ्वी-एक कुटुंब-एक भविष्य” को भी दोहराया। अंत में उन्होंने ‘यस वी कैन-यस वी विल’ का नारा भी दोहराया। प्रधानमंत्री ने तीन दिवसीय वन वर्ल्ड टीबी समिट कार्यक्रम में टीबी के क्षेत्र में एक प्रमुख पहल लॉन्च की।

जिसमें इंडिया टीबी रिपोर्ट- 2023, फॅमिली हेल्पलाइन नंबर, टीबी मुक्त पंचायत अभियान, क्रमबद्ध निवारक उपचार जिसमें की केवल 12 खुराक दी जाती शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत को 2025 तक टीबी से मुक्त करने का जो संकल्प दिया था, आज हम उसके नजदीक पहुंच चुके हैं-योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्म स्थली काशी है। आज उनके नेतृत्व में भारत नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को 2025 तक टीबी से मुक्त करने का जो संकल्प दिया था, आज हम उसके नजदीक पहुंच चुके हैं।

आज स्टॉप टीबी कैंपेन का जो थीम दिया गया है, ये वास्तव में उनके संकल्पों को मजबूती प्रदान करने और उसे आगे बढ़ाने का है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश 21 फीसदी टीबी के मरीज पाए जाते रहें हैं।

पिछले 5 साल में उत्तर प्रदेश ने जो लक्ष्य प्राप्त किए हैं, उनमें 16 लाख 90 हजार रोगियों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में पोषण सहायता के माध्यम से अबतक 422 करोड़ का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक उत्तर प्रदेश में 2 लाख 25 हजार टीवी रोगियों को गोद लिया गया है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ हमारे वैश्विक संकल्प को काशी एक नई ऊर्जा देगी-नरेन्द्र मोदी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देश में ऐसा हुआ है कि जब किसी महामारी के आने पर स्वदेशी वैक्सीन बनाया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की 40 करोड़ जनता को मुफ्त में वैक्सीन लगाया गया है। उत्तर प्रदेश टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए विभिन्न केंद्रों पर डॉट्स का वितरण किया जा रहा है।

इंफ्लाटिस और एक्यूट इंफ्लाटिस के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में संचारी रोग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो माडल बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक टीवी का पूरी तरह उन्मूलन भारत से होगा। टीवी हारेगा और भारत जीतेगा।

विभिन्न क्षेत्र के लोगों द्वारा 15 दिन के अंदर 10 लाख मरीजों को गोद लिया गया-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मंडाविया ने सम्मेलन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत में हर साल 24 लाख टीबी मरीज़ पाये जाते जिनमें लगभग 92000 लोगों की मृत्यु हो जाती। इन्हीं जिंदगियों को बचाने के लिए हमने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मनाया, जिसमें विभिन्न क्षेत्र के लोगों द्वारा 15 दिन के अंदर 10 लाख टीवी मरीजों को गोद लिया गया।

आज टीबी के लिए 80 प्रतिशत दवाएं भारत में बनती है-प्रधानमंत्री

वर्तमान में 71 हजार निक्षय मित्र बन चुके हैं। हम संयुक्त राष्ट्र के 2030 तक टीबी उन्मूलन से 5 साल पहले 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर चल रहे।
स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की कार्यकारी निदेशक डॉ लुसिका डिटियू ने आयोजित कार्यक्रम की तारीफ करते हुए प्रसन्नता जाहिर की तथा टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में और अधिक काम करने की जरूरत बताया क्योंकि टीबी से होने वाली मौतों में 700 बच्चे भी होते।

उन्होंने इंडिया के 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की तारीफ की तथा कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में अच्छे काम हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विश्व से टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में वैश्विक जिम्मेदारी निभाने का निवेदन भी किया तथा बनारस से 5 मरीजों को गोद लेने की बात कही।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और उच्च रोकथाम प्रयोगशाला, वाराणसी शाखा का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, ब्राजील, नाइजीरिया देशों के स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रतिनिधि तथा डब्ल्यूएचओ के रीजनल डायरेक्टर भी शामिल थे। सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से विभिन्न राज्यों के राज्यपाल भी जुड़े थे तथा भारी संख्या में देश-विदेश से टीबी के क्षेत्र में काम करने वाले डॉक्टरों की उपस्थिति भी रही।

The Review

One World TB Summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले के रूप में जाना जाता है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
वाराणसी

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter
वाराणसी

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham
वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026
Next Post
  PM VISIT IN VARNASI

काशी में नए और पुराने दोनों स्वरूप देखने को मिल रहा : पीएम मोदी

GST

एक अप्रैल से पान मसाला पर 51 और सिगरेट पर 100 प्रतिशत जीएसटी सेस

Javed Akhtar

आरएसएस की तालिबान से तुलना पर बुरे फंसे जावेद अख्तर

Discussion about this post

Recommended

Crocodile Baby

बबिया मगरमच्‍छ 70 साल से चावल व गुड़ का प्रसाद खाकर था ज‍िंदा

Chief Minister Yogi Adityanath

अब्दुल्ला एंड सन्स से गठबंधन कर कांग्रेस के राष्ट्रविरोधी मंसूबे उजागर : योगी

Investment Opportunity

निवेश का मौका, इस सप्ताह खुलेंगे पांच आइपीओ

inflation figures

महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की दिशा

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?