भाजपा का देश भर में एक करोड़ सेल्फी अभियान

SHARE:

Selfie Campaign

BNP NEWS DESK। Selfie Campaign आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए सोमवार से देशभर में एक अभियान की शुरुआत करेगा। महिलाओं से जुड़ने के प्रयासों के तहत पार्टी सदस्यों ने एक साल में उनके साथ एक करोड़ सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा है।
Selfie Campaign  भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम को देश भर में सभी जिलों में शुरुआत की जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, सेल्फी विद बेनिफिशियरी में वे एक करोड़ लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेंगे।
इसी तरह हम लाभार्थियों को जानकारी देने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक नया एप लान्च करने जा रहे हैं। भाजपा की महिला कार्यकर्ता सेल्फी के साथ उज्ज्वला योजना या आयुष्मान कार्ड योजना जैसे लाभार्थियों का विवरण लेगी और उन्हें एप में अपलोड करेगी।

कार्यक्रम की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि इसके लिए भाजपा की महिला शाखा की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि लाभार्थी के साथ सेल्फी कैसे ली जाए और उनका सारा विवरण कैसे अपलोड किया जाए।

आधी आबादी तक पहुंचने के लिए कार्यक्रम

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी की महिला मोर्चा टीम आधी आबादी तक पहुंचने के लिए कई कार्यक्रम शुरू कर रही है, यह मानते हुए कि अगर पार्टी को आम चुनाव जीतना है तो महिला मतदाता महत्वपूर्ण हैं।
भाजपा की महिला मोर्चा की प्रमुख वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि पार्टी की महिला शाखा मार्च में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक पुरस्कार समारोह भी शुरू करेगी, जिसमें हर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगी

पार्टी की महिला शाखा की सदस्य हर जिले में महिला मतदाताओं से संपर्क करेंगी और उन्हें आवास से लेकर रसोई गैस, शौचालय और बैंक खाते खोलने तक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में बताएंगी।
श्रीनिवासन ने कहा कि अगर इन महिलाओं को इनमें से किसी भी योजना का लाभ मिला है, तो पार्टी के सदस्य उनसे उनके साथ सेल्फी लेने का अनुरोध करेंगे। माना जाता है कि 25 करोड़ से अधिक महिलाओं को अकेले जन धन योजना से लाभ हुआ है, जिसके तहत बिना किसी अनिवार्य न्यूनतम शेष राशि के बैंक खाते खोले जाते हैं, जबकि अन्य योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या भी करोड़ों में है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें