• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले राष्ट्र प्रमुखों के साथ होगी मोदी की द्विपक्षीय वार्ता

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना और सेशल्स के उपराष्ट्रपति अफीफ नई दिल्ली पहुंचे

BNPNEWS by BNPNEWS
June 8, 2024
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
oath ceremony

रविवार को शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

906
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NWS DESK़।  oath ceremony रविवार को होने वाले नरेन्द्र मोदी के पीएम के तीसरे कार्यकाल के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति मोहम्मद अफीफ नई दिल्ली पहुंच गए जबकि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मारीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ, भूटान के पीएम शेरिंग तोग्बे रविवार को पहुचेंगे।

oath ceremony भारत सरकार की तरफ से पड़ोसी और हिंद महासागर में स्थित तीन करीबी देशों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। अभी तक जो जानकारी है उसके मुताबिक उक्त सभी सातों देशों के प्रमुखों के साथ पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह के बाद अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

रविवार को शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

बांग्लादेश की पीएम हसीना के साथ पीएम मोदी की मुलाकात रविवार देर रात को होने का समय तय किया गया है। मोदी नौ जून यानी रविवार को शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शेख हसीना एकमात्र विदेशी मेहमान हैं जिन्हें पीएम मोदी के तीनों शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। वैसे इस बार की उनकी यात्रा बहुत ही खास है। oath ceremony

वजह यह है कि जुलाई, 2024 में पीएम हसीना चीन की यात्रा पर जा रही हैं। चीन के ढाका में राजदूत ने अभी से ही इस यात्रा को ऐतिहासिक और गेमचेंजर करार दिया है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक इस यात्रा के दौरान शेख हसीना और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच कई करार पर समझौता होना है। oath ceremony

कुछ मुद्दों पर भारत व बांग्लादेश के बीच विमर्श

ऐसे में बांग्लादेश की तरफ से ही यह इच्छा जताई गई थी कि हसीना की बीजिंग यात्रा से पहले कुछ मुद्दों पर भारत व बांग्लादेश के बीच विमर्श होना चाहिए। इसमें एक मुद्दा चीन की तरफ से तीस्ता नदी की सफाई की प्रस्तावित योजना भी है। इस लिहाज से भारत व बांग्लादेश के पीएम के बीच होने वाली मुलाकात की अहमियत होगी।

शपथ ग्रहण में आने वाले एक अन्य मेहमान मुइज्जू के साथ पीएम मोदी की मुलाकात पर भी सभी की नजर होगी। अपने भारत विरोधी विचारों के लिए प्रसिद्ध मुइज्जू ने कहा है कि भारतीय पीएम के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेना उनके लिए सम्मान की बात है और यह बताता है कि दोनों देशों के रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भारतीय कूटनीतिक सूत्र बताते हैं कि दिसंबर, 2023 में मुइज्जू ने भारत की यात्रा की थी और उसके बाद से उनका रुख काफी बदला है। भारत ने उनके कुछ प्रस्तावों को स्वीकार भी किया है जिसमें वहां भारत निर्मित एक केंद्र से भारत के सैन्य कर्मियों को वापस बुलाना भी था। मुइज्जू ने राष्ट्रपति बनने के बाद मालदीव की उस परंपरा को तोड दिया था जिसमें राष्ट्रपति सबसे पहली विदेश यात्रा भारत की करता रहा है।

उन्होंने तुर्किये और चीन की यात्रा की थी। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि रविवार को सुबह मुइज्जू नई दिल्ली पहुंचेगे। कूटनीतिक सूत्रों ने बताया है कि भारतीय पीएम मोदी ने अपने पहले के दोनों शपथ ग्रहण समारोह में भी दक्षिण एशिया के पड़ोसी देशों को आमंत्रित किया था, जो उनकी सरकार की नेबरहुड फर्स्ट की नीति को बताता है।

The Review

oath ceremony

रविवार को होने वाले नरेन्द्र मोदी के पीएम के तीसरे कार्यकाल के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Hussaini Bhai
राष्ट्रीय

परमाणु प्रतिष्ठानों की जासूसी में गिरफ्तार दोनों हुसैनी भाई आठ बार गए थे पाकिस्तान

November 2, 2025
Next Post
Saraswati Swimming Association

विश्वनाथ आनंद को मिला गंगा श्री उपाधि, 2024

Aadhar card

अब प्रमुख डाकघर और सेवा केंद्रों पर ही बनेंगे आधार कार्ड

professional courses

137 विद्यालयों में जुलाई से शुरू होगा व्यावसायिक पाठ्यक्रम

Discussion about this post

Recommended

Lahartara- Fulwaria Fourlane

लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन : कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी को लगाई फटकार

Shri Ramcharit Manas

नौ दिनों तक श्रीरामचरित मानस का सपरिवार पाठ सुनेंगे बाबा विश्वनाथ

बैंक कर्मचारियों की 28-29 मार्च को दो दिन की हड़ताल, कामकाज पर होगा असर

बैंक कर्मचारियों की 28-29 मार्च को दो दिन की हड़ताल, कामकाज पर होगा असर

Grand Master

ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा का प्रशिक्षण शिविर शुरू

8 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?