Bnp News Desk। Shilpayan sangeet sandhya शिल्पायन संस्था के नवरात्रि मातृसाधना स्वरोत्सव के अन्तिम दिवस एवं संस्था के स्थापना दिवस रामनवमी के शुभ अवसर पर एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया गया है। जिम स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से भेलूपुर स्थित क्लब के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में शिल्पायन के विविध आयुवर्ग के विद्यार्थियों के विभिन्न समूहों ने रामजन्म उत्सव एवं देवी से सम्बन्धित अनेक बंदिश, भजन, चैती व गीत जैसे- “प्रगट भए सुखकंद हो रामा”, “बैठी सगुन मनावत माता”, “लाल को देखन चलो माई” आदि की सुन्दर प्रस्तुति दी।

Shilpayan sangeet sandhya इन सभी कलाकारों के साथ तबले पर श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं श्री हरि नारायण सारदा जी तथा हारमोनियम पर श्री हर्षित उपाध्याय एवं श्री अमित मिश्र ने मधुर संगति प्रदान की। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति जैसे- डा० श्रावणी विश्वास, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का कुशल संयोजन एवं संचालन संस्था की सचिव डॉ० रागिनी सरना ने किया। अतिथियों का स्वागत शिल्पायन संस्थापक अध्यक्ष पं० देवाशीष दे जी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिम स्पोर्टिंग क्लब के सचिव श्री महेन्द्र केशरी बनर्जी जी ने किया।






