अघोराचार्य बाबा गुलाब चन्द्र आनन्द महराज जी का 143 वां जन्मोत्सव का आयोजन

SHARE:

jai narayan trust

BNP NEWS DESK। अघोर मोक्ष का द्वार श्री जय नारायण सत्संग मण्डली ट्रस्ट सेनपुरा चेतगंज में अघोराचार्य बाबा गुलाब चन्द्र आनन्द  महराज जी का 143 वां जन्मोत्सव का आयोजन भक्तों द्वारा बहुत ही भव्य रूप से मनाया गया।

jai narayan trust इस क्रम में सबसे पहले भक्तो द्वारा बाबा जयनारायण राम जी महाराज , बाबा गुलाब चन्द्र आनन्द  महराज, बाबा गोपाल चन्द्र आनन्द  महराज , बाबा राधे कृष्ण आनन्द जी एवम बाबा लाल बाबू आनन्द  के समाधि व मूर्ति की गुरुपद पूजन किया गया तत्पश्चात भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे सुदीप श्रीवास्तव, संजू जायसवाल,निर्मल मास्टर साहब एवम सिन्हा जी ने भजन की प्रस्तुति की।

श्री अनंग गुप्ता….. तबला एवं गायन पानी बीच बताशा वैसे ही जीवन का ये ही तमाशा
सुश्री सरिता आर्या…. भजो री भईया राम गोविंद हरि
सुश्री आराधना विश्वकर्मा….. जगत के पालन कर्ता
सुश्री प्रज्ञा साहू…..गुरु के सहारे जीए
सुश्री नंदनी चौरसिया….. राम भजन
सुश्री वर्षा गुप्ता….निर्गुण भजन
श्री संगीत प्रसन्ना…… तबला
विशाल…. तबला
रौनक…. तबला

उसके बाद बाबा का संध्याकालीन आरती होकर प्रसाद वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव एवम सचिव अनिल कुमार ,राजेश श्रीवास्तव जी ने दिया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather