स्थगित या रद की गई सभी परीक्षाओं के अगले दस दिनों में जारी होंगे नए कार्यक्रम

SHARE:

NTA

BNP NEWS DESK।  NTA यूजीसी नेट सहित कई परीक्षाओं के अचानक से रद या फिर स्थगित होने से परेशान छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें इन परीक्षाओं के लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बल्कि इन परीक्षाओं को जुलाई-अगस्त तक कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

अगले दस दिनों के भीतर नया कार्यक्रम भी जारी हो जाएगा

 

NTA फिलहाल इन सभी परीक्षाओं का अगले दस दिनों के भीतर नया कार्यक्रम भी जारी हो जाएगा।  परीक्षाओं के रद या स्थगित होने से छात्रों में बढ़ी रही निराशा को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए को जल्द ही इन सभी परीक्षाओं के नए कार्यक्रम जारी करने के निर्देश दिए है। इसके बाद तो एनटीए के नए महानिदेशक बने प्रदीप सिंह खरोला ने इस पर प्राथमिकता से काम शुरू किया है।

सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों के पीछे एनटीए में काम करने वाले लोगों की भूमिका पर सवाल उठ रहे है, उसे देखते हुए यहां काम करने वाली निजी एजेंसियों और कर्मचारियों की नए सिरे से जानकारी भी जुटाई जा रही है। साथ ही परीक्षाओं में अब तक अपनाए जाने वाले मानकों की भी जानकारी ली गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाओं को नए सुरक्षा मानकों के साथ कराई जा सकती है।

मंत्रालय की इन परीक्षाओं को जल्द कराने को लेकर जोर इसलिए भी है क्योंकि यदि इनमें ज्यादा देरी हुई तो फिर नए सत्र के शुरू होने में भी देरी होगी। साथ ही अगली परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी छात्रों को समय नहीं मिल पाएगा।

गौरतलब है कि अब तक जो अहम परीक्षाएं रद या स्थगित हुई है, उनमें यूजीसी-नेट, नए बीएड़ कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा, यूजीसी-सीएसआइआर-नेट परीक्षा आदि शामिल है। इनमें से यूजीसी नेट की परीक्षा को पेपर लीक होने के चलते रद किया गया था। शिक्षा मंत्रालय ने इसकी जांच सीबीआई को भी सौंपी है। जिसे लेकर वह इन दिनों अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather