बीएनपी न्यूज डेस्क। Raju Srivastava दिल का दौरा पड़ने के बाद से एम्स में भर्ती हैं। एक्टर की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है, पर वे अभी भी बेहोश हैं। डॉक्टर उन्हें होश में लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। कॉमेडियन के चाहनेवाले उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अब Raju Srivastava के भाई दीपू श्रीवास्तव ने उनकी सेहत के बारे में बताया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एम्स के डॉक्टरों ने कल रात राजू श्रीवास्तव का एमआरआई किया था, जिससे उनके सिर की कोई नस दबी होने के बारे में पता चला। राजू के भाई ने बताया कि डॉक्टर इस नस को रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं। डॉक्टरों कह रहे हैं कि कॉमेडियन के होश में आने में वक्त लग सकता है।
राजू श्रीवास्तव की कल रात हुई थी एमआरआई
राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टर भी उनके ठीक होने की उम्मीद जता रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इसमें तकरीबन दस दिन लग सकते हैं। डॉक्टरों ने कल रात कॉमेडियन का एमआरआई किया था। राजू के भाई ने आज सुबह-सुबह अपने करीबियों को उनकी सेहत के बारे में बताया।
डॉक्टरों को है राजू श्रीवास्तव के ठीक होने की उम्मीद
राजू के घरवाले दिल्ली में हैं और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी हर एक पल की खबर ले रहे हैं। कॉमेडियन को कई लोग करीब से देखना चाहते हैं, पर डॉक्टर किसी को उनके करीब नहीं जाने दे रहे हैं। कॉमेडियन के करीबियों और चाहनेवालों को तब सुकून मिला, जब डॉक्टरों ने उनके ठीक होने की उम्मीद जताई।
इस बीच खबर आ रही है कि राजू श्रीवास्तव को होश में आने के लिए आईसीयू में भर्ती में उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई जा रही है। जी हां, अब आप सभी के दिमाग में ये सवाल आ रहा होगा कि लेकिन ऐसा क्यों किया जा रहा है? दरअसल, पिछले 4 दिनों से उनको होश में लाने के लिए डॉक्टरों ने हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
अब डॉक्टर्स की सलाह पर ही उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि शायद कोई चमत्कार हो जाए। साथ ही बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने भी राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए खुद अपना ऑडियो संदेश कॉमेडियन के परिवार को भेजा है। परिवार वालों का ये कहना है कि राजू, अमिताभ बच्च को अपना आदर्श मानते हैं






