‘यूपी में का बा’ गाने वाली नेहा सिंह राठौर बनीं यूपी की बहू

SHARE:

Neha Singh Rathore

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क।  Neha Singh Rathore  यूपी और बिहार विधानसभा चुनाव में अपने गानों के माध्यम से फेमस हुईं सिंगर नेहा सिंह राठौर ने शादी रचा ली। यूपी में का बा… गाने से हडकंप मचाने वाली नेहा सिंह यूपी की बहू बन गई। नेहा ने 21 जून को अबेंडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है। नेहा और हिमांशु की शादी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई। शादी सादगी के साथ संपन्न हुई। शादी की कुछ फोटो सामने आ रही हैं।

नेहा सिंह राठौर कानपुर विश्विद्यालय से की हैं पढ़ाई
अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा सिंह राठौर मूलतः बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर विश्वविद्यायल से की हैं। वह 2018 से भोजपुरी गाने की शुरुआत करने वाली नेहा सामाजिक मुद्दों पर अपने गीत खुद लिखती है और गाती हैं. वह समाजिक मुद्दों को व्यगात्मक और आलोचनात्मक तरीके से अपने गाने के जरिए उठाती है जो लोगों को खूब प्रसंद आता है।
कौन हैं हिमांशु सिंह जिससे हुई है, नेहा सिंह राठौर की शादी?
हिमांशु सिंह अंबेडकर नगर के महरुआ थाना इलाके के हीड़ी पकड़िया के निवासी है. इनके पिता सूर्यकांत सिंह प्रयागराज में टाटा कैमिकल फर्टिलाइजर कंपनी में सीनियर सेल्स ऑफिसर थे जो अब पेंट का कारोबार करते हैं. हिमांशु ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई अकबरपुर से किया है, फिर प्रयागराज चले गए जहां से ग्रेजुएशन करने के बाद सिबिल सर्विस की तैयारी करने दिल्ली चले गए। 2018 से वह दिल्ली में एक कोचिंग से जुड़े है और लेखन का कार्य करते हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें