BNP NEWS DESK। Navjot Singh Siddhu कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू तीन दिवसीय काशी यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को पत्नी व बेटी के साथ संकट मोचन मंदिर पहुंचे। संकट मोचन का दर्शन कर कैंसर पीड़ित पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
Navjot Singh Siddhu बेटी राविया सिद्धू व परिवार के सदस्य गौतम सेठ व पत्नी के साथ दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। मां को साष्टांग प्रणाम किया। विधि-विधान से दर्शन-पूजन के साथ ही बेटी व पत्नी के साथ मंदिर के बरामदे में बैठ कर कुछ देर ध्यान किया।
नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को सपरिवार बनारस आए।
पत्नी कैंसर की मरीज हैं
पहले दिन उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, अन्नपूर्णा मंदिर व शक्तिपीछ विशालाक्षी मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि धर्म नगरी काशी में मेरी यह यात्रा पूरी तरह निजी और धार्मिक है। पत्नी कैंसर की मरीज हैं और उनकी प्रबल इच्छा थी कि बाबा विश्वनाथ व मां विशालाक्षी देवी का दर्शन-पूजन किया जाए।
इसलिए पत्नी व बेटी के साथ यहां आया हूं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरी मां हिंदू थीं और मैं भी मां दुर्गा का भक्त हूं, मेरी गुरु मां हैं। पत्रकारों ने जब राजनीति पर सवाल किया तो किनारा कस लिया। कहा कि आगे जब राजनीतिक यात्रा पर आऊंगा तो आपके सभी सवालों का जवाब दूंगा। यह भी कहा था कि काशी की इस यात्रा के लिए प्रेरित करने व पूरा सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राज ने निभाई है।
आप चुनाव लड़ेंगे तो तीन काशी में रहकर करूंगा प्रचार-प्रसार
कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू से होटल में जाकर मुलाकात की। परिवार का कुशलक्षेम लिया। देरतक परिवार के बारे में एक दूसरे से बातचीत की। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति को लेकर कोई बात नहीं हुई। लेकिन पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने जाते- जाते यह जरूर कहा कि अजय आप लोकसभा चुनाव लड़ोगे तो हम वादा करते हैं तीन दिन काशी में रहकर आपका प्रचार प्रसार करूंगा।








