• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 20, 2025
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश पश्चिम बंगाल

क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की

BNPNEWS by BNPNEWS
March 10, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
0
TMC

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की

823
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। TMC  तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है।

इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है।

TMC ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से टिकट दिया है।

BJP से TMC में वापस आए अर्जुन सिंह का टिकट कटा, मंच छोड़कर गए

बैरकपुर से लोकसभा का टिकट नहीं मिलने पर TMC नेता अर्जुन सिंह बीच में ही ममता का मंच छोड़ कर चले गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद अर्जुन ने भाजपा का दामन थाम लिया था। TMC के दिग्गज नेता दिनेश त्रिवेदी ने इन्हें बैरकपुर सीट से हराया था।

हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले त्रिवेदी भी भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद यहां तृणमूल के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं बच। इसके बाद अर्जुन सिंह 22 मई 2022 को भाजपा छोड़कर वापस TMC में आ गए। कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन को बैरकपुर से टिकट मिलेगा, लेकिन उनकी जगह पार्थ भौमिक को टिकट दे दिया गया।

महुआ की सांसदी गई, लेकिन TMC ने दोबारा उतारा

कृष्णानगर लोकसभा सीट से TMC ने एक बार फिर महुआ मोइत्रा को मैदान में उतारा है। 2019 में यहीं से महुआ जीती थीं। 8 दिसंबर 2023 को कैश-फॉर-क्वेरी मामले में उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। महुआ को पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दोषी पाया गया।

एथिक्स कमेटी ने लोकसभा में 500 पेज की रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें महुआ की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश थी। मामले को लेकर वोटिंग हुई। इसमें बहुमत महुआ के खिलाफ रहा, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने निष्कासन प्रस्ताव पास कर दिया। इसके बाद महुआ ने 15 दिसंबर को निष्कासन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है।

आसनसोल से TMC ने फिर शत्रुघ्न सिन्हा पर दांव लगाया

TMC ने आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है। 2 मार्च को भाजपा ने यहीं से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को टिकट दी थी। इसके बाद पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच तनातनी की चर्चा होने लगी। हालांकि, पवन सिंह अगले ही दिन 3 मार्च को आसनसोल से चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी थी।

2019 में आसनसोल सीट से भाजपा से बाबुल सुप्रियो सांसद बने। इसके बाद वे 17 सितंबर 2021 को TMC में शामिल हो गए और बालीगंज विधानसभा से चुनाव जीते। अक्टूबर 2022 में विधायक बनने के बाद बाबुल सुप्रियो ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। यहां उपचुनाव हुए और TMC से शत्रुघ्न सिन्हा जीत गए। उन्होंने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

 

बशीरहाट से नुसरत की जगह हाजी नुरुल को टिकट मिली

TMC ने बशीरहाट सीट से सांसद नुसरत जहां और जादवपुर सीट से वर्तमान सांसद मिमी चक्रवर्ती के काट दिए गए हैं। TMC ने बशीरहाट सीट से हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया है। इसके अलावा जादवपुर सीट से सयोनी घोष को मैदान में उतारा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में TMC ने नुसरत जहां को बशीरहाट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। इसी सीट में संदेशखाली गांव आता है। संदेशखाली की महिलाओं ने ही TMC नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

ममता ने सभी कैंडिडेट्स को रैंप वॉक कराया

रविवार (10 मार्च) को लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में TMC की यह पहली रैली हुई। अभिषेक बनर्जी के बाद ममता बनर्जी मंच पर पहुंचीं और लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी।

इसके बाद अभिषेक बनर्जी एक-एक कर 42 नाम बोलते गए और कैंडिडेट मंच पर सामने आते गए। इसके बाद सभी प्रत्याशियों के साथ ममता ने रैंप वॉक किया। ममता विपक्ष के I.N.D.I. अलायंस में शामिल हैं, लेकिन वे राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर चुकी हैं।

The Review

TMC

  तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है।

Related

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Murshidabad violence
पश्चिम बंगाल

मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे बांग्लादेशी जिहादियों के हाथ होने का संदेह

April 15, 2025
Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल

ईद पर ममता बनर्जी के भाषण से गरमाई राजनीति

March 31, 2025
Inderjit Sinha
पश्चिम बंगाल

तारापीठ में भीख मांगते दिखे भाजपा नेता

February 4, 2025
Next Post
Trinamool Congress

भाजपा के विरुद्ध आईएनडीआइए की एकजुटता को ममता ने किया ध्वस्त

womens boat race

काशी में हुई महिला नौका दौड़ प्रतियोगिता

icc test ranking

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का डंका

Discussion about this post

Recommended

रूस और यूक्रेन संकट के बीच सोने और चांदी का मुनाफावसूली

रूस और यूक्रेन संकट के बीच सोने और चांदी का मुनाफावसूली

Sarbananda Sonowal

Watch Video : मथुरा से गुवाहाटी में चलेंगे इलेक्ट्रिक जलयान, हाइड्रोजन से भी संचालन : वाराणसी में बोले जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

gang rape

प्रधानमंत्री ने ली वाराणसी की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की सुध

1 month ago
Akhilesh Yadav

आजमगढ़ में अखिलेश की सभा में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

योगी आदित्यनाथ के जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी

शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून

दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच धूप में निकलने से बचें

बंगाली टोला इंटर कालेज के बाल कलाकारों ने उकेरा च‍ित्र

22 जनवरी की भांति पांच जून भी चिरकाल तक रहेगी अविस्मरणीय

Trending

open chess tournament
वाराणसी

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

by BNPNEWS
May 19, 2025
0

BNP NEWS DESK। open chess tournament स्व. सुषमा जोशी मेमोरियल द्वितीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को...

CPR Training

हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान

May 19, 2025

ललित चक्र के ग्रीष्मोत्सव में व‍िवि‍ध सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों की प्रस्‍तुत‍ि

May 19, 2025
Vishwa Hindu Mahasangh 

योगी आदित्यनाथ के जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी

May 19, 2025
shivam club

शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

May 19, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने
  • हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान
  • ललित चक्र के ग्रीष्मोत्सव में व‍िवि‍ध सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों की प्रस्‍तुत‍ि

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?