तारापीठ में भीख मांगते दिखे भाजपा नेता

SHARE:

Inderjit Sinha

BNP NEWS DESK। Inderjit Sinha बंगाल भाजपा के एक समय ताकतवर नेता रहे इंद्रजीत सिन्हा को बीमार अवस्था में बीरभूम जिले के तारापीठ स्थित श्मशान घाट में कटोरा लेकर भीख मांगते देखा गया। इंटरनेट मीडिया पर भीख मांगते हुए उनकी तस्वीर वायरल होते ही पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया।

जैसे ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डा सुकांत मजूमदार को इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरंत जिला अध्यक्ष को फोन कर तत्काल उनकी चिकित्सा व्यवस्था के आदेश दिए।
Inderjit Sinha नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी उनकी सुध ली। इसके बाद रविवार को रातों-रात सिन्हा को कोलकाता के एक नामी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिन्हा एक समय बंगाल भाजपा के स्वास्थ्य सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक थे।

बीमार व बेसहारा लोगों को वे सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराते थे। उन्हें इलाके में बुलेट दा के नाम से जाना जाता है। 40 वर्षीय सिन्हा अविवाहित हैं। जानकारी के अनुसार, उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

करीब 10 साल पहले वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। एक समय वे राजनीति में छाए रहते थे लेकिन बीमारी के कारण वह कोई भी काम करने में असमर्थ थे। परिणामस्वरूप दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए उन्होंने तारापीठ जाकर भीख मांगना शुरू कर दिया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather