हरियाणा के पलवल में मुस्लिम युवकों ने दुकानदार विकास को घोंपे चाकू, आईसीयू में भर्ती

SHARE:

Haryana News

बीएनपी  न्‍यूज डेस्‍क। Haryana News राजस्‍थान के उदयपुर में कन्हैया लाल के साथ हुई वारदात के बाद हरियाणा के पलवल में कार से जा रहे विकास भारद्वाज (विक्की) पर मुस्लिम समुदाय के युवक अंजुम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। विक्की को गंभीर हालत में फरीदाबाद के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से ऑपरेशन के बाद उसे पलवल के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में रखा गया है। युवक के पिता की शिकायत पर युवक अंजुम सहित छह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। सामने आया है कि विकास और अंजुम में पहले कोई दुश्मनी, कहासुनी नहीं थी। हिंदू समुदाय में वारदात के बाद रोष है।

मोबाइल की दुकान चलाता है युवक

Haryana News  पलवल कैंप थाना ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी निवासी शिवराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका 26 वर्षीय बेटा विकास भारद्वाज आगरा चौक पर मोबाइल की दुकान चलाता है। विकास 28 जून को दुकान का सामान लेने के लिए अपनी गाड़ी से दिल्ली गया था। वापसी में पलवल बस स्टैंड के समीप उसे उसके दोस्त अमित, कुणाल व अमन मिल गए। जिन्हें छोडने के लिए वह कैंप के लिए चल दिया।

दूसरे समुदाय के लोगों ने रोका

आरोप है कि रास्ते में न्यू कॉलोनी रोड़ पर गोलाया पब्लिक स्कूल के निकट रात्रि के करीब 12.15 बजे पहुंचा तो वहां पहले से एक कार खड़ी हुई थी। जिसमें शेखपुरा मोहल्ला निवासी अंजुम और 5-6 अन्य युवक बैठे थे। मुस्लिम समुदाय के इन लोगों ने उसकी कार को रोक लिया और बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

चाकू से छाती-कमर पर वार

अंजुम ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से उसकी छाती और कमर पर कई बार वार किए। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। झगड़े का शोर सुनकर लोग वहां एकत्रित हो गए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कार में सवार होकर फरार हो गए। विकास भारद्वाज के मित्रों से जब झगड़े का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका उक्त युवकों से कभी कोई वाद-विवाद भी नहीं हुआ, केवल रात्रि में हुआ और उन्होंने हमला कर विकास को घायल कर दिया। अंजुम से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी।

घायल विकास को रात को ही पलवल के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। रात को उसके पिता शिवराम व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने जिला नागरिक अस्पताल से विकास की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वे उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने विकास का ऑपरेशन किया। अब वह पलवल के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में उपचाराधीन है। अभी बयान देने के काबिल नहीं है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें