मोचा तूफान के म्यांमार-बांग्लादेश की ओर बढ़ने का खतरा

SHARE:

Mocha Storm

BNP NEWS DES। Mocha Storm साइक्लोन मोचा को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने नई जानकारी दी है। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर बनना शुरू हो गया।

बाद में हवा तेज होकर चक्रवात का रूप ले लेगी। इस तूफान के सप्ताह के अंत में बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

Mocha Storm भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम तक डीप डिप्रेशन का रूप ले लेगा और फिर अगले दिन यानी बुधवार को चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। उन्होंने मछुआरों, जहाजों, ट्रॉलरों और छोटी नावों को बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने के लिए कहा और लोगों से तट पर लौटने का आग्रह किया।

महापात्रा ने कहा, चक्रवाती तूफान शुरुआत में 11 मई तक उत्तर-उत्तरपश्चिम से मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा और फिर मुड़कर उत्तर-पूर्वोत्तर बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर चला जाएगा।

मोचा तूफान किस रास्ते से होकर गुजरेगा

मोचा तूफान के पॉथ को लेकर आईएमडी ने नया अपडेट दिया है। पहले अनुमान लगाया गया था कि चक्रवात भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्रों, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा। मगर अब चक्रवात के फॉर्मेशन देखने के बाद पता चला कि यह बंगाल की खाड़ी से उठकर उत्तर-पूर्वोत्तर बांग्लादेश-म्यांमार तट की आरे मुड़ जाएगा।

मोचा तूफान की तीव्रता कितनी होगी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 8 मई की रात से हवा की रफ्तार बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे और 10 मई से 80 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। समुद्र की स्थिति 8 तारीख से बहुत खराब रहने की संभावना है।

तूफान का नाम मोचा किसने रखा

इस तूफान को मोचा नाम यमन ने दिया है। मोचा एक यमन का शहर है जिसे मोखा भी कहते हैं। ये शहर अपने कॉफी व्यापार के लिए जाना जाता है। इसी के नाम पर मोचा कॉफी का भी नाम पड़ा।

कौन देता है तूफानों के नाम

संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक (ESCAP) पैनल के 13 सदस्य देश उत्तरी हिंद महासागर में बनने वाले तूफानों का नाम देने के लिए 13 देशों का एक पैनल है।

इसमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, मालदीव, ओमान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। हर देश को एल्फाबेटिकल आधार पर चक्रवात का नाम रखना होता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather