आइफा अवार्ड में लापता लेडीज ने मारी बाजी

SHARE:

iifa awards

BNP NEWS DESK। iifa awards गुलाबी ठंड के बीच रविवार शाम को जयपुर एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित 25वें आइफा अवार्ड समारोह में फिल्‍म लापता लेडीज ने बाजी मारी। फिल्‍म ने अलग-अलग श्रेणी में दस अवार्ड जीते। शो की मेजबानी अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता करण जौहर ने की।

iifa awards  अवार्ड की शुरुआत करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भेजे गए संदेश को पढ़कर की, जिसमें लिखा था- ‘ सिनेमा कहानी कहने का भारत के शक्तिशाली माध्यमों में से एक है, जो दुनिया तक हमारे देश की समृद्ध विरासत, विविध संस्कृति और विकसित होते सामाजिक परिदृश्य को दिखा रहा है।
कलात्मक बुद्धिमत्ता के जरिए भारतीय सिनेमा वैश्विक दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इसके साथ ही समृद्ध कहानियां कहने की परंपरा ने अलग-अलग संस्कृतियों के बीच के अंतर को कम करने के लिए पुल का काम किया है। हमने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री का प्रचार करने के साथ ही इसे सपोर्ट किया है, आगे भी करते रहेंगे।’ इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहे।

कार्तिक की मेजबानी की शुरुआत रूह बाबा के अंदाज में भूल भुलैया के गाने से हुई। कार्तिक और करण ने बीच-बीच में एक-दूसरे को रोस्ट करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ा। डांस परफार्मेंस की शुरुआत हुई राजस्थान की संस्कृति की रंगीन झलक के साथ।  iifa awards
करीना कपूर ने अपने दादा और शोमैन राज कपूर की जन्म शताब्दी पर उनके गानों प्यार हुआ इकरार हुआ, ये गलिया ये चौबारा, जीना यहां मरना यहां पर परफार्म करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा अभिनेत्री कृति सैनन, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे सितारों ने अपनी परफार्म से समां बांध दिया।

भूल भुलैया 3 के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का अवार्ड जीतने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा कि भूल भुलैया का सफर कांटों भरा रहा है। जब पहली बार भूल भुलैया 2 के लिए चुना गया था तब बहुत सवाल उठे थे। क्‍या मेरे कंधे पर यह फिल्‍म चल पाएगी या नहीं।

 

ये रहे अवार्ड विजेता

 

आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा : राकेश रोशन

सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म : लापता लेडीज

सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता : कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)

सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री : नितांशी गोयल (लापता लेडीज)

सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक : किरण राव (लापता लेडीज)

सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता : रवि किशन (लापता लेडीज)

सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेत्री : जानकी बोड़ीवाला (शैतान)

सर्वश्रेष्‍ठ खलनायक : राघव जुयाल (किल)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता – लक्ष्य लालवानी (किल)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर – कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

 

कुछ खास झलकियां

 

– आइफा ने इस साल शोले फिल्म के 50 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया। जयपुर के राज मंदिर सिनेमा में फिल्म दिखाई गई। राज मंदिर सिनेमा के भी इस साल 50 साल पूरे हो रहे हैं।

– क्रिकेट मैच में भारत की जीत होते ही पूरा जेईसीसी इंडिया-इंडिया नारे से गूंज उठा।

डिजिटल फिल्म अवार्ड

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – अमर सिंह चमकीला

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)

सर्वश्रेष्ठ कहानी ओरिजनल – कनिका ढिल्लन (दो पत्ती)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – विक्रांत मेस्सी (सेक्टर 36)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कृति सैनन (दो पत्ती)

सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेता) – दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)

सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेत्री) – अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather