BNP NEWS DESK। Mauritius-India वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत को अपने निर्णय पर अडिग रखने का आत्मविश्वास लिए काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मारीशस के प्रधानमंत्री डा. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ बातचीत में दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाई देने पर मुहर लगाई।
दोनों प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडलों ने जिन विषयों को स्वीकृति दी वे न केवल मारीशस के विकास को ऊंचाई देंगे बल्कि दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नया अर्थ देने वाले हैं। ज्ञान-विज्ञान, अंतरिक्ष तक के सफर को लेकर हुए सात एमओयू यानी समझौते दोनाें देशों को फलक देने में संबल बनेंगे। इनमें शामिल हैं।
Mauritius-India भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और मारीशस तृतीयक शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान मंत्रालय के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान तथा मारीशस समुद्र विज्ञान संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के तहत कर्मयोगी भारत और मारीशस सरकार के लोक सेवा और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन।
बिजली क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
लघु विकास परियोजनाओं के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के लिए भारतीय अनुदान सहायता के संबंध में समझौता ज्ञापन।
हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।
उपग्रहों और प्रक्षेपण यानों के लिए टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और दूरसंचार स्टेशन की स्थापना और अंतरिक्ष अनुसंधान, विज्ञान और अनुप्रयोग के क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत सरकार और मारीशस सरकार के बीच समझौता।








