• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

1000 घटोंं से होगा मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर का कुंभाभिषेक

मां अन्नपूर्णा के शिखर पर स्वर्ण आवरण

BNPNEWS by BNPNEWS
January 30, 2025
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
Maa Annapurna Temple

मां अन्नपूर्णा के शिखर पर स्वर्ण आवरण

9
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Maa Annapurna Temple मंदिर शिखर पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक का सोना मढ़ा गया है। यह काम दक्षिण भारत के छह कारीगरों ने किया। अब शिखर की आभा देखते ही बन रही है। शिखर की नक्काशी भी उभर आई है। कमल के फूल, नागवेल सहित अन्य मांगलिक प्रतीक स्पष्ट दिखते हैं। सोना मढ़ने वाली टीम का नेतृत्व श्रीनिवास राजू और सी. मंजूनाथ ने किया।

Maa Annapurna Temple  सोने की हर प्लेट को एक दूसरे से ऐसे जोड़ा गया है कि जोड़ नहीं दिख रहा है। साढ़े चार किलो सोने का उपयोग किया गया है।  अन्नपूर्णा मंदिर के मुख्य द्वार पर लगाई गई कलाकृति, जिसमें भगवान शिव को भिक्षा देते हुए मां अन्नपूर्णा दिख रही हैं। ऊंचा पूरा शिखर स्वर्णमयी हो गया है। पहले ऊपरी हिस्से पर लगे कलश के साथ करीब ढाई फीट तक का हिस्सा कुंभाभिषेक पर स्वर्ण मंडित किया गया था।

श्रृंगेरी के शंकाराचार्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अनेक संत-महंत करेंगे अभिषेक

भगवती अन्नपूर्णा देवी का प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक 48 वर्षों के पश्चात आगामी सात फरवरी को होगा। इसमें माता के मंदिर के शिखर का 1000 कुंभों के जल से अभिषेक किया जाएगा। जगद्गुरु शंकराचार्य दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदा पीठाधीश्वर विधुशेखर भारती महास्वामी की अध्यक्षता में होने वाले इस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी महाराज मुख्य अतिथि व श्रीकाशी विद्वत्परिषद के अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी सारस्वत अतिथि होंगे। समारोह देश के अनेक संत-महंत, साधु, पीठाधीश्वर भाग लेंगे। इस निमित्त अनुष्ठानों का आयोजन एक फरवरी से ही आरंभ हो जाएगा जो नौ फरवरी तक चलता रहेगा।

इस महाआयोजन के लिए श्रीअन्नपूर्णा माता के मंदिर के शिखर से लेकर भूमि तक पूरी तरह से स्वच्छ किया गया है। वर्षों पूर्व किए गए रंग-रोगन तक को विशिष्ट पद्धतियों से हटा दिया गया है और नए सिरे से रंग-रोगन हो गया है ।  Maa Annapurna Temple

शिखर के कुंभाभिषेक के लिए शिखर के समानांतर ऊंचाई पर एक मंच का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. द्विवेदी ने बताया कि समस्त आयोजन मंदिर के महंत स्वामी शंकर पुरी के संरक्षण में संचालित किए जाएंगे।

सहस्त्र छिद्र युक्त स्वर्ण, रजत व अष्टधातु के कलश

कुंभाभिषेक के लिए सहस्त्र छिद्रयुक्त 1000 घट बनवाए गए हैं। इनमें 11 स्वर्ण कलश, 101 रजत कलश, 101 ताम्र कलश, 500 अष्टधातु कलश, 225 पीतल कलश, 11 मृदा कलश व शेष अन्य धातुओं के कलश सम्मिलित हैं। विभिन्न पवित्र नदियों एवं सागरों के जल तथा पंचामृत आदि से शिखर का कुंभाभिषेक होगा। इस दौरान काशी में उपलब्ध समस्त वेदशाखाओं के ज्ञाता विद्वान, बटुक वेदापारायण करेंगे।  Maa Annapurna Temple

100 वर्षों के अंतराल पर है शिखर कुंभाभिषेक का विधान

शास्त्रों के अनुसार सभी सिद्ध प्रतिष्ठित देवालयों में 100 वर्षों के अंतराल पर कुंभाभिषेक करने का वैदिक विधान है। शास्त्रों के अनुसार मंदिर के शिखर में गर्भगृह में स्थापित देवता के प्राणों का निवास होता है। इसीलिए गर्भगृह में देव विग्रह दर्शन की भांति ही शिखर दर्शन को अत्यंत पुण्य फलदायी माना गया है।

31 को नगर प्रवेश यात्रा और एक फरवरी को जलयात्रा

सनातन धर्म इंटर कालेज से दोपहर चार बजे नगर प्रवेश यात्रा माता अन्नपूर्णा मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। एक फरवरी को प्रात: सात बजे मंदिर से दशाश्वमेध घाट तक नव विग्रह की जलयात्रा कराई जाएगी। सर्वप्रायश्चित पंचगव्य प्राशनादि, श्रीगंगा नदी पूजन, तीर्थानयन, सौभाग्यवती स्त्रियों, वैदिक ब्राह्मणों एवं पूज्य संतों द्वरा अयुत मोदक महागणपति हवन, श्रीमहागणपति मूल मंत्र का जाप सहित दश सहस्त्र मोदकों का हवन, श्रीगणेश सहस्त्रनामार्चन, श्रीगणेश अथर्वशीर्ष सहस्रावर्तन आदि अनुष्ठान होंगे।  Maa Annapurna Temple

 

अगले दिन माघ शुुक्ल चतुर्थी दो फरवरी को कोटिक कुंकुमार्चन संकल्प, तीन फरवरी को गरु प्रार्थना, श्रीगणेश पूजन, स्वस्ति पुण्याह वाचनादि, महासंकल्प, आचार्य ब्रह्मादि ऋत्विग्वरण अनुष्ठान होंगे। मां की प्रतिमा का मूर्ति संस्कार, बिंबशुद्धि, हवनादि, जलाधिवास कराया जाएगा। चार फरवरी को अधिवास हवन, पंचविंशति कलशों द्वारा महास्वपन होगा। साथ ही वस्त्राधिवास, धान्याधिवास, फलाधिवास आदि कराए जाएंगे। अगले दिन पांच फरवरी को अधिवास हवन, शय्याधिवास, प्रणवादि षोडश तत्त्व न्यास, छह फरवरी को मूलमंत्र न्यास, स्त्रपन कलश स्थापन होगा।
इसमें विभिन्न तीर्थों व विभिन्न औषधियों के जल से महाकुंभाभिषेक के लिए कलश स्थापन किया जाएगा। चारों वेदों के मंंत्र पाठ पूर्वक कलशाभिमंत्रण किया जाएगा। मूलमंत्र हवनादि होंगे। सात फरवरी दशमी को शिखर महाकुंभाभिषेक दर्शन एवं तीर्थ प्रसाद वितरण होगा।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

July 21, 2026
smart pilot project
वाराणसी

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Ganga water level
वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
Next Post
मां अन्नपूर्णा मंदिर में पहली से नौ फरवरी तक होंगे कुम्भाभिषेक

मां अन्नपूर्णा मंदिर में पहली से नौ फरवरी तक होंगे कुम्भाभिषेक

Ropeway Varanasi

रोपवे का ट्रायल रन शुरू, ट्राली देखने के लिए लगी भीड़

Death of Kumbh pilgrims

महाकुंभ से लौट रहे स्नाथार्थियों को ट्रेलर ने कुचला, आठ की मौत

Discussion about this post

Recommended

  flood in varanasi

54 गांव और 24 वार्ड बाढ़ की चपेट में, डूबने से युवक की मौत

12 months ago
Economic Survey

मुद्रास्फीति का 6.8 प्रतिशत का अनुमान

Jaunpur Lok Sabha seat

बसपा ने जौनपुर से श्रीकला सिंह का टिकट काटा

वाराणसी में दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर वायु गुणवत्ता स्तर बेहद खराब

वाराणसी में दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर वायु गुणवत्ता स्तर बेहद खराब

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?