Love Jihad in Prayagraj : सुरेश बनकर जुनैद ने मंदिर में की शादी, गर्भपात भी कराया

SHARE:

love jihad

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Love Jihad in Prayagraj शहर में रहने वाले एक युवक ने नाम बदलकर युवती से मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद युवती के साथ कई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात करवाया और फिर मारपीट कर भगा दिया। इससे परेशान युवती ने शनिवार रात खुल्दाबाद थाने पर हंगामा किया तो घटना सामने आई। पुलिस ने काला डांडा निवासी जुनैद के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नैनी में रहने वाली एक युवती सिविल लाइंस स्थित प्राइवेट कम्पनी में काम करती थी। वहीं पर खुल्दाबाद के काला डांडा का जुनैद भी काम करता था।

सुरेश बने जुनैद की पोल खुली तो उसकी पिटाई करके घर से भगा दिया

Love Jihad in Prayagraj युवती का आरोप है कि जुनैद ने उसे अपना नाम सुरेश पाल बताया। इसके बाद दोस्ती हो गई। जुनैद ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, उसके साथ दुष्कर्म व कुकर्म किया। युवती की जिद पर एक मंदिर में शादी की, लेकिन तब तक उसकी असली पहचान उजागर नहीं हुई। विवाह के बाद दोनों एक साथ रह रहे थे। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। इस बात का जब युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुरेश बने जुनैद की पोल खुली तो उसकी पिटाई करके घर से भगा दिया।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया

शिकायत करने पर धमकी भी दी। परेशान युवती शनिवार देर रात खुल्दाबाद थाने पहुंची और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे समझाया। हालांकि खुल्दाबाद पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा फोन नहीं उठा रहे थे तो सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज अजय सिंह सही जानकारी देने में आनाकानी करते रहे। सीओ प्रथम सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें