• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष

कोरोना के वैक्सीन की भांति ही भारत मे कैंसर की वैक्सीन भी बनाई जा रही है : राज्यपाल आनंदीबेन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को किया सम्मानित

BNPNEWS by BNPNEWS
May 20, 2022
in विशेष
Reading Time: 1 min read
0
कोरोना के वैक्सीन की भांति ही भारत मे कैंसर की वैक्सीन भी बनाई जा रही है : राज्यपाल आनंदीबेन
16
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Governor Anandiben Patel उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वाराणसी में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया। आयोजन को जिला प्रशासन स्थानीय स्कूल, और बीएचयू के सहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने कमिश्नरी सभागार में आयोजित सर्वाइकल, कैंसर स्क्रीनिंग व किशोरियों के ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित सर्वाइकल, कैंसर स्क्रीनिंग व किशोरियों के ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्‍होंने यहां 150 किशोरियों के वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्‍होंने किशोरियों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए परिवार को सजग रहने की अपील करते हुए किशोरियों के स्‍वास्‍थ्‍य को परिवार के बेहतरी के लिए सक्रिय रहने की अपील की। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा राज्‍यपाल को पूरे अभियान की जानकारी दी गई।
कमिश्नरी सभागार में आयोजित सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग व वैक्सिनेशन पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधित भी किया। आयोजन के दौरान उन्होंने सरकार की पहल और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की। उन्‍होंने बताया कि किशोरी स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है, उसे जमीन पर उतारने के लिए विशेष पहल करने की जरूरत है, ताकि एक स्‍वस्‍थ किशोरी स्‍वस्‍थ भारत का कल को निर्माण कर देश को सशक्‍त कर सके। उन्होंने बताया कि वाराणसी की 2 लाख महिलाओं का कैंसर जांच के रूप में स्क्रीनिंग किया जाना है।
यदि इसमे कोई पीड़ित मिली, तो उसका समुचित इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराया गया है। इसके साथ ही 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का वैक्सीनेशन भी कराया जाएगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रायः महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होती है, आवश्यकता होने पर भी वह जाँच नहीं कराती हैं। यह लापरवाही कभी-कभी भारी पड़ जाता है और जांच में कैंसर जैसी गंभीर रोग निकलने पर लोग मजबूर हो जाते हैं और कुछ नहीं कर पाते। इसलिए महिलाओं को के प्रति सचेत रहना होगा। उन्होंने बताया कि राजभवन का 15 से 20 लाख रुपए प्रति वर्ष का चिकित्सा पर होने वाला है, इस योजना पर खर्च की जाएगी। योजना के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं में जागरूकता लाए जाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने शिक्षकों से इस क्षेत्र में योगदान किए जाने की अपील करते हुए कहा कि कक्षाओं में पठन-पाठन के दौरान कम से कम 5 से 10 मिनट तक इस पर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि गुजरात में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान लगभग दो करोड़ महिलाओं का जांच 2 महीने में हुआ था। जिसमें 2000 महिलाएं कैंसर से पीड़ित पाई गई थी, उनका इलाज कराया गया आज वे स्वस्थ एवं प्रसन्न हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बताया कि कोरोना के वैक्सीन की भांति ही भारत मे कैंसर की वैक्सीन भी बनाई जा रही है। जो शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसका लाभ समूचे देश के ही नहीं, बल्कि अन्य लोगों को भी मिलेगा। इस संबंध में भारत सरकार एवं आईसीएमआर के अधिकारियों से भी वार्ता हुई है। वैक्सीन का मूल्य न्यूनतम रखे जाने की अपील की गई है। जिसका मूल्य 100 या 200 रुपये से अधिक कतई न होने पाए। उन्होंने प्लेटलेट्स दान पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण भी किया।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्थानीय चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित करने के पश्चात मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगो यह बताया कि शहर से लेकर गांव तक देश में कैसे स्वच्छता रखा जा सकता है। शहर से लेकर गांव तक सफाई कर्मियों द्वारा जब रात-दिन मेहनत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को मूर्तरूप दिया जा रहा है, हम सबका दायित्व बनता है कि उनका सम्मान किया जाए। उन्होंने सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उनके लिये तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ई-श्रम कार्ड एवं ई-पेंशन कार्ड आदि योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजनाएं गरीबों एवं समाज की अंतिम पंक्ति तक के लोगों के जीवन में खुशहाली भरने के लिए हैं। उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मौके पर लगे स्टालों पर जाकर आवश्यकतानुसार अपनी पात्रता के आधार पर फार्म भरे और योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र स्टालों पर आज अधिक संख्या में भरवाए जाएं और उन्हें प्राथमिकता पर स्वीकृति कर लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने महिलाओं से कहां की स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में जाकर वह अपना सर्वाइकल एवं कैसर आदि की निःशुल्क जांच कराएं। बताया कि विश्व में कैंसर के सभी मामलों में 25 फीसदी भारत में हैं। भारत में 100 कैंसर की पीड़ित महिलाओं में से 60 की मृत्यु हो जाती है। 30 वर्ष के पश्चात महिलाओं को सर्वाइकल एवं विशेष रुप से स्तन कैंसर की जांच नियमित रूप से कराया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए महिलाओं से कहा कि महिलाएं पूरे परिवार की चिंता करती हैं और उनकी चिंता उन्हें है। इसीलिए यहां के अधिकारियों ने महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया है। कैम्प में जांच निःशुल्क है और यदि जांच उपरांत दवा की आवश्यकता पड़ेगी, तो वह भी पूरी तरह निःशुल्क है। इसी प्रकार का कैंप राजभवन में लगवाया गया था, जिसमें एक 11 महिलाएं कैंसर से पीड़ित मिली थी। भवन निर्माण कार्य में लगे लोग ई-श्रम कार्ड अवश्य बनवाएं। कार्यस्थल पर यदि गर्भवती अथवा धात्री महिलाएं हो, तो कार्यस्थल पर पुष्टाहार, बच्चों को खेलने के लिए खिलौने आदि की भी व्यवस्था अधिकारी सुनिश्चित कराएं।
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रतीकात्मक रूप से उद्यान विभाग के संतोष कुमार साहनी, मुकेश कुमार, महावीर पाण्डेय, प्रकाश सोनकर, जगदीश प्रसाद, देवी दयाल प्रजापति, जयप्रकाश गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, को ई-श्रम कार्ड, रामबचन, राजकुमार, मोहनलाल, ईश्वर चंद यादव, राहुल प्रजापति, प्रदीप कुमार को प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना का प्रमाण पत्र तथा सरिता प्रजापति को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। तत्पश्चात उन्होंने राजभवन से लायी गई साड़ियों को नगर निगम की सफाई कर्मियों क्रमशः अजोरा देवी, शशि कला देवी, मन भावती देवी, रंजू भारती, कमला देवी, नीलम देवी, सविता देवी, माया देवी, नीतू सिंह, सोनी पांडेय, निन्नी, नीलू देवी, कृष्णा देवी और रुखसाना को उपलब्ध करायें। सर्वप्रथम उन्होंने मौके पर लगे स्टालों का भी निरीक्षण किया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ईशा दुहन, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति, भाभा इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ, रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Sindhi Diaspora
विशेष

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

July 6, 2026
Teejan Bai
विशेष

पंडवानी गायिका डा. तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
Battery Management App
विशेष

ई-रिक्शा रोकने वाले तीन चीनी एप सरकार ने एप स्टोर से हटवाए

July 5, 2026
Next Post
वाराणसी ज्ञानवापी केस : सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला जज को ट्रांसफर किया केस

वाराणसी ज्ञानवापी केस : सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला जज को ट्रांसफर किया केस

राजीव गांधी का बयान पोस्ट कर ट्रोल हुए अधीर रंजन चौधरी, बवाल बढ़ा तो दी सफाई, 6 साल पहले भी यही हुआ था

राजीव गांधी का बयान पोस्ट कर ट्रोल हुए अधीर रंजन चौधरी, बवाल बढ़ा तो दी सफाई, 6 साल पहले भी यही हुआ था

लंदन में बोले राहुल- भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ ‘केरोसिन’ छिड़क रखा है

लंदन में बोले राहुल- भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ 'केरोसिन' छिड़क रखा है

Discussion about this post

Recommended

cm yogi

काशी कल से नए युग के लिए प्रस्थान करने जा रही है : सीएम योगी

LIC Foundation Day 

1 सितंबर 2023 को एल.आई.सी. में स्थापना दिवस मनाया गया

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उमरहा में स्वर्वेद मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उमरहा में स्वर्वेद मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

5 years ago
mithun chakraborty

1982 में आई फिल्म डिस्को डांसर से डांस आइकन भी बन गए

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?