• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

विधि में सामाजिक परिवर्तन की शक्ति होती, बीएचयू के विधि संकाय के शताब्दी समारोह में बोले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

गांवों को गोद ले विधिक जागरूकता फैलाएं विधि के छात्र व युवा अधिवक्ता : जस्टिस बिंदल

BNPNEWS by BNPNEWS
May 7, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
विधि में सामाजिक परिवर्तन की शक्ति होती, बीएचयू के विधि संकाय के शताब्दी समारोह में बोले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
25
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Judge of Supreme Court Justice DY Chandrachud उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आज प्रत्येक न्यायालय में वादों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में विधि और विधिवेत्ताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। पिछले 10 से 20 वर्षों में केवल इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 4,65, 496 आपराधिक वाद लंबित हैं। जिला न्यायालयों में 82 लाख 41 हजार 560 मुकदमे लंबित हैं। इनमें से 30 फीसद तो केवल पिछले वर्ष दायर हुए हैं।
जस्टिस चंद्रचूड़ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विधि संकाय के महामना सभागार में आयोजित शताब्दी समारोह को दूसरे दिन शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधि में सामाजिक परिवर्तन की शक्ति होती है। इतिहास में विधि का प्रयोग लोगों को दबाने के लिए किया जाता था, लेकिन आज के युग में विधि सामाजिक परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभा रही है। अधिवक्ता का कार्य निर्धारित सीमाओं से परे जाकर कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना है। अधिवक्ता को निडर एवं स्वतंत्र होकर विधि व्यवसाय करना चाहिए। किसी के प्रति पक्षपाती नहीं होना चाहिए। बीएचयू के इतिहास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के विधि संकाय ने निश्शुल्क विधिक सहायता के विकास में 70 के दशक से ही अग्रणी भूमिका निभाई है।
विधि छात्रों को दिया जाए 40 घंटे का मध्यस्थता प्रशिक्षण
विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने कहा कि अधिवक्ताओं के सफलता की कुंजी कठिन परिश्रम है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं और विधि के छात्रों का आह्वान किया कि वे एक गांव गोद लें और वहां विधिक जागरूकता का प्रसार करें ताकि उसे वाद मुक्त किया जा सके। लोग छोटे-छोटे मामलों को अदालतों तक ले जाने से बचें। उन्होंने कहा कि विधि के छात्रों को कम से कम 40 घंटे की मध्यस्थता का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि वे अपने आसपास और गांव के छोटे-मोटे मामलों को दोनों पक्षों की सहमति से मिल-बैठ कर न्याय पूर्वक सुलझा सकें। बीएचयू के पुरातन छात्रों का आह्वान कि वे यहां के ब्रांड अंबेसडर के रूप में यहां की अच्छाइयों और नीतियों को बाहर तक ले जाएं और उनका प्रसार करें।
बीएचयू ने ही शुरू कराया तीन वर्षीय पाठ्यक्रम : प्रो. मिश्र
बीएचयू के पूर्व छात्र, संकाय के पूर्व डीन व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आरके मिश्र ने बीएचयू विधि संकाय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। बताया कि 1970 में तत्कालीन डीन प्रो. आनंद के महती प्रयासों से बार काउंसिल आफ इंडिया ने विधि स्नातक के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम को पूरे देश में लागू किया। पहले यहां केवल अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता था लेकिन प्रो. आनंद ने विधि शिक्षकों की शिक्षा के लिए भी व्यवस्था उपलब्ध कराई।
अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला ने महामना के आदर्शों और विधिक जीवन पर प्रकाश डाला। प्रो. अली मेहंदी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अखिलेंद्र कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सहायक प्रोफेसर डाली सिंह ने किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता, प्रदेश विधि आयोग के अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं बीएचयू के पुरातन छात्र प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उच्चतम न्यायालय के प्रतिष्ठित अधिवक्ता कर्नल बालासुब्रमण्यम व कर्नल इंद्रसेन, पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. बीएन पांडेय, पूर्व प्राध्यापक प्रो. आशा त्रिवेदी आदि थे।
दो जर्नलों का हुआ प्रकाशन
शताब्दी समारोह में विधि संकाय से प्रकाशित बनारस ला जर्नल -2021 एवं महामना छात्र ला जर्नल-2021 का विमोचन किया गया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में नहीं हो सका सर्वेक्षण, दिन भर चला विवाद, सुनवाई नौ को

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में नहीं हो सका सर्वेक्षण, दिन भर चला विवाद, सुनवाई नौ को

राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जा सकते हैं सौरव गांगुली या उनकी पत्नी डोना

राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जा सकते हैं सौरव गांगुली या उनकी पत्नी डोना

राष्ट्रपति चुनाव: सांसदों के मत का मूल्य 708 से घट कर हो सकता है 700

राष्ट्रपति चुनाव: सांसदों के मत का मूल्य 708 से घट कर हो सकता है 700

Discussion about this post

Recommended

Mahindra Kabira Festival 2023

गंगा की मधुर ताल और बनारसी लालित्य के साथ हुआ महिंद्रा कबीरा फेस्टिवल 2023 का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Krittivaseshwar Mahadev Temple

काशी में खुले आसमान के नीचे है कृत्तिवासेश्वर महादेव मंदिर

हिजाब को शिक्षा के रास्ते में लाकर बेटियों का भविष्य छीना जा रहा है: राहुल गांधी

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?