• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष शिक्षा

शिक्षा को लोकहित और जनहित से जुड़े बगैर शिक्षा की सार्थकता साबित नहीं हो सकती है : आनंदीबेन पटेल

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 44वां दीक्षांत समारोह

BNPNEWS by BNPNEWS
December 31, 2022
in शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0
Kashi Vidyapeeth

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आंनदीबेन पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 44वां दीक्षान्त समारोह हुआ।

463
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK | Kashi Vidyapeeth उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आंनदीबेन पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ का 44वां दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में विभिन्न संकायों के 67916 विद्यार्थियों को स्नातक, 9277 विद्यार्थियों स्नातकोत्तर, 48 विद्यार्थियों को शोध तथा 1 छात्रा को डीलिट् कीे उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल ने विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 65 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

उन्होंने इस अवसर पर उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भावी जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। कुछ अंकों से पदक प्राप्त करने में चूकने वाले विद्यार्थियों का विशेष उत्साहवर्द्धन करते हुए राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कुछ अंको से आगे-पीछे हो जाने से आगामी जीवन प्रभावी नहीं होगा, भविष्य में जीवन की सफलता ज्ञान के बेहतर उपयोग, लगन और निष्ठा के साथ लक्ष्यों को पूरा करने से प्राप्त होगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी विद्यापीठ से प्राप्त ज्ञान का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण को प्रभावशाली बनाने में करेंगे।

ज्ञान को नौकरी पाने का साधन नहीं बनाना चाहिए

Kashi Vidyapeeth दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आंनदीबेन पटेल ने बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों की कुल संख्या में छात्राओं की संख्या छात्रों से कम है, लेकिन मेडल पाने वाले में छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि ज्ञान को नौकरी पाने का साधन नहीं बनाना चाहिए।

शिक्षा को लोकहित और जनहित से जुड़े बगैर शिक्षा की सार्थकता साबित नहीं हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन में परिवार के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के उत्थान में भी अपना योगदान देंगे, तो ही देश का विकास होगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की युवाशक्ति की वैश्विक पहचान बन रही है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को छात्रों का बहुआयामी विकास करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

उच्च शिक्षा समाज में परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण घटक

राज्यपाल ने विद्यापीठ में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नवीन पाठ्यक्रम लागू करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों की दक्षता को बढ़ाने और विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसरों को बढ़ाने के लिए विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण एमओयू करने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा समाज में परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण घटक है। हमें अपने विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाना होगा, जिससे हमारे युवाओं को करियर बनाने के अवसरों में बढ़ोत्तरी हो।

उन्होंने विद्यापीठ में छात्राओं के आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। राज्यपाल ने विद्यार्थियो को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में कार्यस्थल से जुड़े रहकर वैश्विक सोच अपनाने के लिए कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यार्थी खुले दिमाग, खुले दिल और दृढ़ इच्छा से कार्य करें।

राज्यपाल ने विश्वस्तर पर भारत की पहचान को उल्लेखनीय बनाने वाली उपलब्धियों पर भी चर्चा की। चर्चा के इस क्रम में राज्यपाल जी ने ग्लोबल वर्किंग के खिलाफ भारत का इंटरनेशनल सोलर एलांसय, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारत निर्मित दवाओं के विश्वस्तर पर उपयोग का विशेष जिक्र किया। समारोह में राज्यपाल ने भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी चोट पहुँची थी, लेकिन उसके बाद इसमें सुधार आ रहा है।

खेती में यूरिया और दूसरे रसायनों की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए ये पर्यावरण के लिए भी बेहतर है

Kashi Vidyapeeth  राज्यपाल ने विश्वविद्यालय स्तर से विद्यार्थियों और किसानों को जैविक खेती और मोटे अनाज के उत्पादन की जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि भूमि की सेहत और क्षमता को बचाना एक बड़ी चुनौती है, ऐसी स्थिति में हमें जैविक और गौ-आधारित खेती को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने मोटे अनाजों की विश्वस्तर पर बढ़ती मांग, इसके प्रयोग से स्वास्थगत फायदे और इसके उत्पादन में कम पानी की खपत की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी खेती में यूरिया और दूसरे रसायनों की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए ये पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।

इसी क्रम में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किए जाने का उल्लेख भी किया। विद्यार्थियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान को नौकरी पाने का साधन नहीं बनाना चाहिए।

लोकहित और जनहित से जुड़े बगैर शिक्षा की सार्थकता नही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे आगामी जीवन में परिवार के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के उत्थान में भी अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। विद्यार्थियों का ध्यान जलवायु परिवर्तन की ओर आकृष्ट करते हुए राज्यपाल जी ने वर्तमान परिदृश्य में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण जैसे प्राकृतिक उपादानों के मूल्यों पर भी चर्चा की। यहाँ उल्लेखनीय है कि राज्यपाल जी ने आज के कार्यक्रम का उद्घाटन ‘‘जल संवर्द्धन‘‘ के साथ किया। उन्होंने मटकी में जलधारा प्रवाहित कर जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा जितना जल वर्ष भर में उपयोग में लाया जाता है, वे उतने जल संरक्षण हेतु प्रभावी प्रयास करें।

विश्वविद्यालयों को छात्रों के बहुआयामी सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी

Kashi Vidyapeeth  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की युवाशक्ति की वैश्विक भागीदारी की चर्चा करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि विश्वविद्यालयों को छात्रों के बहुआयामी सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने भारत में जी-20 देशों की बैठकों की जानकारी देते हुए बताया कि ये बैठकें मानवता के कल्याण के लिए ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ की थीम पर आधारित है। उत्तर प्रदेश के चार शहरों आगरा, वाराणसी, लखनऊ, ग्रेटर नोयडा में भी 1 दिसम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक इसकी बैठकें आयोजित हो रही हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय को इस इवेंट में उत्साह के साथ प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे मेधावी विद्याािर्थयों का चयन करें, जो विदेशी भाषा के जानकार हों। ये छात्र जी-20 देशो के प्रतिनिधियों से संवाद करके जानकारियों के प्रचार-प्रसार, विश्वविद्यालय के नवाचारों, स्टार्टअप तथा अन्य गतिविधियों के डिजिटल प्रचार तथा प्रदर्शनी के अयोजन आदि से हिस्सेदारी कर सकते हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि एवं केन्द्रिय विश्वविद्यालय, महेन्द्रगढ़, हरियाणा के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार जी ने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुलपति प्रो एके त्यागी ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
राज्यपाल जी ने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की स्मारिका का लोकार्पण तथा प्राथमिक विद्यालय से आए बच्चों को पोषण सामग्री एवं पठ्न-पाठन सामग्री का वितरण भी किया।

The Review

Kashi Vidyapeeth

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आंनदीबेन पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 44वां दीक्षान्त समारोह हुआ।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

SILVER GROVE SCHOOL
शिक्षा

काशी सांसद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिल्वर ग्रोव स्कूल का परचम लहराया

November 26, 2025
UP Board
शिक्षा

बदले आकार में तैयार होंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं

November 20, 2025
Silver Grove School
शिक्षा

सिल्वर ग्रोव स्कूल के वार्षिक खेलकूद में छात्रों ने द‍िखाया दमखम

November 17, 2025
Next Post
Sampurnanand Sanskrit University

आम जनता को भी संस्कृत भाषा का जानकार बनाने का प्रयास होना चाहिए : आंनदीबेन पटेल

maternal and child care

वाराणसी में नए साल में भी होगा चिकित्सीय और स्वास्थ्य सेवाओं का वृहद विस्तार

UP Global Investors Summit

वाराणसी में 129 उद्योग समूहों ने दिखाई निवेश में रुचि, 11 हजार से ज्यादा रोजगार सृजन की उम्मीद

Discussion about this post

Recommended

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर खेली गई चिता भस्‍म होली

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर खेली गई चिता भस्‍म होली

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम जारी, देखें किस टॉपर को मिले कितने अंक

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम जारी, देखें किस टॉपर को मिले कितने अंक

4 years ago
सुखविंदर सिंह और कलाकारों ने वाराणसी के चेतसिंह घाट पर जूते पहनकर गाया हनुमान चालीसा

सुखविंदर सिंह और कलाकारों ने वाराणसी के चेतसिंह घाट पर जूते पहनकर गाया हनुमान चालीसा

4 years ago
Bharat Jodo Yatra

केरल के कोल्लम में सब्जीवाले ने नहीं दिया 2000 रुपए का चंदा, तो कांग्रेसियों ने सामान फेंक दिया

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?