काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 3 दिसम्बर से होगा

SHARE:

cultural competition

BNP NEWS DESK।  cultural competition काशी सांसद प्रतियोगिता की श्रृंखला में आयोजित होने वाले “काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता” का आयोजन आगामी 03 दिसम्बर से किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन ओपेन हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए जाने हेतु इच्छुक प्रतिभागी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शीघ्र करे।

cultural competition अब तक 26463 लोगो द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन किया जा चुका हैं। उक्त संबंध में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अन्तर्गत 03 से 07 दिसम्बर तक न्याय पंचायत स्तर, 13 से 16 दिसम्बर तक विकास खंड स्तर तथा 03 से 09 दिसम्बर तक जोन एवं विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगे।

न्याय पंचायत, ब्लॉक, जोन एवं विश्वविद्यालय स्तर के प्रतियोगिता से विजयी कलाकार ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे। बैठक में सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा काशी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को विशेष रूप से महत्व दिये जाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि योग्यता के आधार पर मंचों पर साथ स्थानीय कलाकारों को प्रतिभाग किये जाने हेतु मौका मिलना चाहिए

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें