BNP NEWS DESK। Kachari Sandha Road शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कचहरी-संदहा मार्ग चौड़ीकरण के तहत रविवार से ध्वस्तीकरण अभियान फिर शुरू किया गया। कचहरी से पुलिस लाइन चौराहे के बीच सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे तीन मकानों को दोपहर में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
Kachari Sandha Road कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल रही और सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार प्रभावित भवन स्वामियों को पूर्व में मुआवजा दिया जा चुका है और नोटिस जारी कर मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ लोग मकान को खाली करने के लिए और समय की मांग कर रहे थे।
कचहरी क्षेत्र में मेराज, अफसार नेता और असफर अली के मकान को तोड़ा गया। इस दौरान मेराज के जर्जर मकान को गिराते समय बिजली का एक खंभा टूटकर पास में स्थित नवाबी जायका रेस्टोरेंट पर गिर गया। संयोगवश रेस्टोरेंट का उद्घाटन था।
उसी दिन हुई इस घटना में दुकान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा और किचन के शीशे टूटने से तैयार भोजन भी खराब हो गया। दुकान संचालक आसिफ अली उर्फ राजू ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर करीब 700 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन हादसे के कारण कुछ भोजन खराब हो गया जिसे दोबारा तैयारी करना होगा।
इससे एक लाख के क्षति का अनुमान है। बिजली के मीटर भी तार के साथ उखड़ गए। वहीं, कार्रवाई से पहले एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। अफसार नेता के मकान में रह रहे किराएदार मकान खाली करने को तैयार नहीं थे, उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। हालांकि, अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद मकान खाली कराया गया और उसे ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, मेराज के जर्जर मकान पर दो महिलाओं समेत कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। Kachari Sandha Road
















Discussion about this post