BNP NEWS DESK। Yoga Day अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षण एवं परिचर्चा का आयोजन मधूलिका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वार किया गया।
योगाचार्य राम नरेश ने योग प्रशिक्षण दिया दशाश्वमेध स्थित शिव मंदिर में योग परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास थे।
Yoga Day विशिष्ट अतिथि जंगमबाड़ी के पार्षद विजय द्विवेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.मधुलिका ने किया संचालन डा. सुनील मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। इस अक्सर पर शिवम क्लब के सदस्य एवं समृद्धि कोचिंग के बच्चे शामिल थे।
कार्यक्रम में योग की जरूरतों पर चर्चा की गई। इसके बाद सभी ने योग का अभ्यास भी किया। सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का माल्यापर्ण और अंगवस्त्रम दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देव प्रताप यादव, लक्ष्मण राव वादी, अनिल भटटाचार्य, मिथुन चंद्र डे, आराधना चक्रवर्ती, निधि चक्रवर्ती, फेरी चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे। Yoga Day














Discussion about this post