टी-20 विश्व कप के लिए इशान-रिंकू की टीम में वापसी

SHARE:

T20 World Cup टी-20

BNP NEWS DESK। T20 World Cup टी-20 विश्व कप की उलटी गिनती अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल सात फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआइ ने शनिवार को मुंबई में आयोजित बैठक में 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। यही टीम 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के विरुद्ध शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी मैदान में उतरेगी।

शुभमन गिल को टीम से बाहर

T20 World Cup टी-20  चयन समिति ने इस बार बड़ा और साहसिक फैसला लेते हुए खराब फार्म से जूझ रहे उपकप्तान शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया। वहीं, लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से दूर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन और भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह की वापसी हुई है।

इशान ने दूसरे विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन के साथ जगह बनाई, जिससे जितेश शर्मा को बाहर होना पड़ा। टीम में आलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि शुभमन को मौजूदा फार्म को देखते हुए टीम से बाहर किया गया है।
लंबे समय बाद इशान की टीम में वापसी: लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन की टीम में वापसी हुई है।

इशान की वापसी चयनकर्ताओं की बाएं-दाएं संयोजन और आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाजों पर नई प्राथमिकता को दर्शाती है। फिटनेस और उपलब्धता के कारण साल भर टीम से बाहर रहे किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में शानदार शतक के साथ झारखंड को खिताब दिलाया। T20 World Cup टी-20

 

टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती। T20 World Cup टी-20

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather