BNP NEWS DESK। Nagachandreshwar Temple उज्जैन में श्रावण सोमवार और नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई।
नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए लगी कतार में डीपी के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
बैरिकेडिंग में फंसने और आपस में टकराने से 13 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को चरक अस्पताल ले जाया गया। इनमें गुजरात, बिहार और ग्वालियर सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु भी शामिल हैं।
नागचंद्रेश्वर मंदिर और हरसिद्धि मंदिर आसपास होने के कारण दर्शन व्यवस्था के इसी मार्ग पर भीड़ का दबाव था। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और कुछ समय बाद दर्शन व्यवस्था सुचारू कर दी। Nagachandreshwar Temple








